रविवार, 18 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •   महाअष्टमी पर रानीटीकर दुर्गा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मां के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की कतार   •   दुर्गापूजा को लेकर मसौढ़ी में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा   •   मसौढ़ी में खुले मां दुर्गा के पट, जयकारों से गूंजा शहर; 55 जगहों पर हो रही पूजा   •   नितिन नवीन का राहुल गांधी पर हमला, कुम्हरार में सेवा सहायता पोर्टल लॉन   •   कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में हादसा, कई लोग घायल   •   अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, एक साल तक शांति बनाए रखने की शर्त   •  

तेजस्वी प्रसाद यादव ने 611 दवाओं को मुफ्त कर महागठबंधन सरकार के आमजनों को ईलाज

/पटना व्यूरो:-बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने महागठबंधन सरकार के द्वारा 611 दवाओं को निःशुल्क दिये जाने के बिहार सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि ये आमजनों, गरीबों तथा मध्यम वर्ग के मरीजों के लिए काफी लाभदाय

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
6 फरवरी 2023, 09:41 AM IST (6 फरवरी 2023) अपडेट: 7 अक्टूबर 2026, 05:29 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

/पटना व्यूरो:-बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने महागठबंधन सरकार के द्वारा 611 दवाओं को निःशुल्क दिये जाने के बिहार सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि ये आमजनों, गरीबों तथा मध्यम वर्ग के मरीजों के लिए काफी लाभदायक होगा। बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री सह स्वास्थ्य मंत्री श्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने जनहित तथा गरीबों के हित में इस निर्णय को अमल में लाकर ईलाज को काफी सुविधाजनक तथा आमजनों के हित में बनाने का सार्थक पहल किया है। ज्ञात हो कि पूर्व में 387 प्रकार की दवाएं निःशुल्क दी जाती थी। अब इसे बढ़ाकर दोगुने के करीब 611 कर दिया गया है। यह ऐतिहासिक निर्णय बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था आम लोगों तथा गरीबों तक पहूंचे, उस संकल्प को मजबूती मिली है। साथ हीं अस्पतालों की व्यवस्था करने में भी यह मील का पत्थर साबित होगा।

एजाज ने आगे कहा कि ई-औषधी पोर्टल के माध्यम से दवाओं की आपूर्ति, वितरण और निगरानी में पूरे देश में बिहार को दूसरा स्थान प्राप्त होने का स्वागत करते हुए कहा कि इस निर्णय से महागठबंधन सरकार का बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था और आमजनों को दवा तथा उनकी आपूर्ति बेहतर ढंग से हो उस संकल्प को मजबूती मिलेगी।

इन्होंने आगे कहा कि महागठबंधन सरकार अपने संकल्पों कमाई, दवाई, पढ़ाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई के प्रति न सिर्फ संकल्पित है बल्कि इस दिशा में सरकार जनहित और आमजनों के हित में लगातार कार्यरत है।