गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
सासाराम में मूर्ति विसर्जन के दौरान दुर्गा कुंड में डूबा युवक, परिजनों ने किया रोड जाम   •   राहुल गांधी पर शिवराज का हमला, बोले- ‘पार्ट टाइम नेता और फुल टाइम ट्रैवलर   •   औरंगाबाद में सिविल सर्जन कार्यालय से रात में फाइल ले जाने का आरोप, पूर्व लिपिक हिरासत में   •   NH-139 फोरलेन की मंजूरी पर श्रेय की सियासत तेज, पूर्व सांसद सुशील सिंह और अभय कुशवाहा आमने-सामने   •   टीकाकरण के लिए पैसे मांगने के आरोप में एएनएम का वेतन रोका, मूल पदस्थापन पर भेजने का निर्देश   •   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सिंहस्थ कुंभ मेले का निमंत्रण, 31 अक्टूबर को होगा ध्वजारोहण समारोह   •   सासाराम में मूर्ति विसर्जन के दौरान दुर्गा कुंड में डूबा युवक, परिजनों ने किया रोड जाम   •   राहुल गांधी पर शिवराज का हमला, बोले- ‘पार्ट टाइम नेता और फुल टाइम ट्रैवलर   •   औरंगाबाद में सिविल सर्जन कार्यालय से रात में फाइल ले जाने का आरोप, पूर्व लिपिक हिरासत में   •   NH-139 फोरलेन की मंजूरी पर श्रेय की सियासत तेज, पूर्व सांसद सुशील सिंह और अभय कुशवाहा आमने-सामने   •   टीकाकरण के लिए पैसे मांगने के आरोप में एएनएम का वेतन रोका, मूल पदस्थापन पर भेजने का निर्देश   •   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सिंहस्थ कुंभ मेले का निमंत्रण, 31 अक्टूबर को होगा ध्वजारोहण समारोह   •  
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

सासाराम में मूर्ति विसर्जन के दौरान दुर्गा कुंड में डूबा युवक, परिजनों ने किया रोड जाम

सासाराम के फजलगंज स्थित दुर्गा कुंड में मूर्ति विसर्जन के दौरान विकास कुमार डूब गए। आक्रोशित परिजनों ने पुरानी जीटी रोड जाम कर प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। रेस्क्यू जारी है।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
22 अक्टूबर 2026, 12:06 PM IST (1 घंटे पहले) अपडेट: 22 अक्टूबर 2026, 01:09 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम: नगर थाना क्षेत्र के फजलगंज स्थित दुर्गा कुंड में गुरुवार की सुबह मूर्ति विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चले जाने से एक युवक डूब गया। मृतक की पहचान कारपूरवा गांव निवासी लालबाबू शाह के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिवार में चीख-पुकार शुरू हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। युवक के डूबने के बाद शव की तलाश में हो रही कार्रवाई को लेकर परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही और कार्रवाई में सुस्ती का आरोप लगाते हुए पुरानी जीटी रोड को जाम कर दिया।
सड़क जाम के कारण काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजनों की मांग थी कि जब तक कुंड से युवक का शव बाहर नहीं निकाला जाता और वरीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते, तब तक वे अपना विरोध जारी रखेंगे।
News Image


अधिकारियों के समझाने पर हटाया गया जाम

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हलचल मच गई। स्थिति को देखते हुए कई वरीय अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत की तथा उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद किसी तरह लोगों को समझाकर जीटी रोड से जाम हटवाया गया।

गोताखोरों और आधुनिक मशीनों से तलाश जारी

इधर, दुर्गा कुंड में युवक की तलाश के लिए प्रशासन की ओर से गोताखोरों और आधुनिक मशीनों की मदद ली जा रही है। काफी प्रयास के बावजूद खबर लिखे जाने तक युवक के शव का पता नहीं चल सका था। प्रशासन की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है।

घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी हुई है। वहीं, विकास कुमार के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन कुंड के किनारे बैठकर बेटे के शव के मिलने का इंतजार कर रहे हैं।
मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौजूद हैं। अधिकारियों की निगरानी में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और साथ ही क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।