शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   कैमूरांचल में ‘रोडीज रिबर्थ’ की शूटिंग, डीएम ने प्रोडक्शन टीम को किया सम्मानित   •   सासाराम में मूर्ति विसर्जन के दौरान दुर्गा कुंड में डूबा युवक, परिजनों ने किया रोड जाम   •   औरंगाबाद DEO ऑफिस में महिला का हंगामा, DEO देखते रह गए - "तू है कौन, मारेगा?" वीडियो वायरल   •   सुपौल में पीएनजी गैस कनेक्शन की हुई शुरुआत, प्रथम फेज में 500 उपभोक्ताओं के बीच दी जाएगी कनेक्शन   •   जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद   •   उग हो सूरज देव’ की गूंज से झूम उठा तुतला भवानी धाम, कल्पना पटवारी ने सुरों से जीता दिल   •   कैमूरांचल में ‘रोडीज रिबर्थ’ की शूटिंग, डीएम ने प्रोडक्शन टीम को किया सम्मानित   •   सासाराम में मूर्ति विसर्जन के दौरान दुर्गा कुंड में डूबा युवक, परिजनों ने किया रोड जाम   •  
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

जुआ खेलते नौ लोग गिरफ्तार, 19,670 रुपये नकद बरामद

बौंसी पुलिस ने देर रात की छापेमारी, सात एंड्रॉयड मोबाइल, छह लॉटरी टिकट और ताश की गड्डी भी जब्त

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
30 अक्टूबर 2026, 12:31 AM IST (1 घंटे पहले) अपडेट: 30 अक्टूबर 2026, 12:49 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन / बौंसी (बांका) : बौंसी थाना क्षेत्र के दलिया गांव में पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 19,670 रुपये नकद, सात एंड्रॉयड मोबाइल, छह लॉटरी टिकट और ताश की एक गड्डी बरामद की है। सभी गिरफ्तार आरोपित दलिया गांव के वार्ड संख्या 17 के निवासी हैं। मामले में बौंसी थाना कांड संख्या 291/26 दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर को गुप्त सूचना मिली थी कि दलिया गांव में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित की गई। इसके बाद 29 अक्टूबर की रात करीब 1:10 बजे पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। इस दौरान जुआ खेलने के आरोप में नौ लोगों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके पास से नकदी समेत मोबाइल फोन, लॉटरी टिकट और ताश की गड्डी बरामद की गई। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम

गिरफ्तार आरोपितों में बबलू रजक, गुड्डू रजक, मिथुन कुमार पासवान, राकेश कुमार, मिथुन कुमार यादव, आदिश कुमार, रणबीर कुमार, बबलू कुमार और अजय कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, सभी दलिया गांव के वार्ड संख्या 17 के निवासी हैं।

इन अधिकारियों ने की कार्रवाई

इस कार्रवाई में बौंसी थाना के थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा और पुलिस अवर निरीक्षक हरेराम सिंह शामिल थे। पुलिस ने संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधि-सम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है।