शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

जल संसाधन मंत्री पहुंचे चेनारी, दुर्गावती परियोजना का लिया जायजा

चेनारी। बिहार सरकार के जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने शनिवार को दुर्गावती जलाशय परियोजना का जायजा लिया। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा दुर्गावती जलाशय परियोजना से सिंचाई व्यवस्था में आने वाली परेशानियों को ले

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
31 जुलाई 2022, 12:41 PM IST (31 जुलाई 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 12:15 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

चेनारी। बिहार सरकार के जल संसाधन, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री संजय कुमार झा ने शनिवार को दुर्गावती जलाशय परियोजना का जायजा लिया। जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा दुर्गावती जलाशय परियोजना से सिंचाई व्यवस्था में आने वाली परेशानियों को लेकर  सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।

मंत्री द्वारा 1 घंटे से डेढ़ घंटे तक सिंचाई विभाग के पदाधिकारियों के साथ किसानों की समस्याओं, खेतों तक पानी पहुंचाने सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक के बाद  वहा पहुंचे किसानों ने अपनी अपनी समस्या लेकर मंत्री से रूबरू हुए। किसानों ने रोहतास व कैमूर के क्षेत्र में दुर्गावती जलाशय परियोजना से निकलने वाली वितरणी से खेतों तक पानी नहीं पहुंच पाने की शिकायत की। इसको लेकर सिंचाई विभाग अधिकारियों को भी इसमें दोषी ठहराया। वही मंत्री ने किसानो को समस्याओ का समाधान का आश्वासन दिया।

मीडिया से बातचीत करते हुए जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने कहा कि सिंचाई विभाग के पदाधिकारियो से सिंचाई व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक कर के डिटेल में रिव्यू किया गया है। उन्होंने कहा की सिंचाई में आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई। साथ ही साथ समाधान के बारे में भी चर्चा किया गया।  सिंचाई में आ रही समस्याओं को जानने के बाद इसको लेकर किसानो से भी सहयोग की अपील किया।

उन्होंने कहा की कैमूर – रोहतास मिलाकर दुर्गावती जलाशय परियोजना से निकलने वाली 32 वितरणी का खुदाई होना था। इसमे 6 ड्रॉप हो गया। बाकी 26 में 16 का काम पूरा हो गया है। 6 वितरणी का काम दिसंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा। कहीं 72 प्रतिशत तो कही 78 प्रतिशत तक काम पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि, डीएम से समस्याओं के समाधान को लेकर बातचीत भी किया गया है, ताकि दुर्गावती जलाशय परियोजना से निकलने वाली कैनाल से  खेतों तक पानी पहुँचाया जाए।