शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़

मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट

दुर्गापूजा और विजयादशमी को लेकर मसौढ़ी थाना में शांति समिति की बैठक हुई। सिटी एसपी पूर्वी शैलजा ने गांधी मैदान में रामलीला स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा निर्देश दिए।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
16 अक्टूबर 2026, 07:26 PM IST (1 घंटे पहले) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 08:32 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
Media Darshan /मसौढ़ी। दुर्गापूजा और विजयादशमी पर्व के दौरान आमजन की सुरक्षा, शांति और सौहार्द बनाए रखने को लेकर पटना पुलिस अलर्ट है। इसी कड़ी में शुक्रवार को मसौढ़ी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना सुश्री शैलजा की उपस्थिति रही।

बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी दुर्गापूजा एवं विजयादशमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना था। बैठक में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, विभिन्न पूजा समितियों के सदस्य और पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान पर्व के दौरान संभावित भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों को लेकर चर्चा की गई। पुलिस की ओर से सभी संबंधित पक्षों से आपसी सहयोग और शांति बनाए रखने की अपील की गई।

गांधी मैदान में रामलीला स्थल का निरीक्षण

शांति समिति की बैठक के बाद नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सुश्री शैलजा ने मसौढ़ी के गांधी मैदान का भी निरीक्षण किया। यहां दुर्गापूजा के अवसर पर रामलीला कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

News Image


निरीक्षण के दौरान सिटी एसपी ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन कराने के भी निर्देश दिए गए।

पुलिस प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने पर जोर दिया गया है।