शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  
देश राज्य दिल्ली / NCR ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, आबकारी विभाग ने जारी किया आदेश

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
8 अक्टूबर 2026, 07:59 PM IST (8 अक्टूबर 2026) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 08:14 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नई दिल्ली। दिल्ली में 9 और 10 अक्टूबर को शराब की बिक्री बंद रहेगी। दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के तहत राजधानी में निर्धारित अवधि के दौरान शराब की दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है।

आबकारी विभाग के मुताबिक, दिल्ली की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। विभाग ने बताया कि शराब की दुकानों को बंद रखने का निर्णय दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर लिया गया है।

दो दिनों तक बिक्री पर रहेगी रोक

आदेश के अनुसार, 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में शराब की दुकानों पर बिक्री नहीं होगी। प्रशासन की ओर से यह कदम कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक शांति बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।

विभाग ने संबंधित अधिकारियों और शराब विक्रेताओं को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। निर्धारित अवधि समाप्त होने के बाद शराब की बिक्री सामान्य रूप से शुरू होने की उम्मीद है।