शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

नितिन नवीन का दो दिवसीय वाराणसी प्रवास, सेवा यात्रियों का करेंगे सम्मान

काशी विश्वनाथ मंदिर में करेंगे दर्शन-पूजन, युवाओं से भी करेंगे संवाद

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
6 अक्टूबर 2026, 11:36 PM IST (6 अक्टूबर 2026) अपडेट: 17 अक्टूबर 2026, 06:54 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नई दिल्ली, 06 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन बुधवार से उत्तर प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 7 और 8 अक्टूबर को वाराणसी प्रवास के दौरान वे सेवा अभियान, धार्मिक दर्शन और युवा संवाद से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

नितिन नवीन 7 अक्टूबर को जगतपुर इंटर कॉलेज, जगतपुर में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान वडनगर से काशी पहुंचे सेवा यात्रियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर 3:30 बजे प्रस्तावित है।

प्रवास के दूसरे दिन 8 अक्टूबर को सुबह 8 बजे नितिन नवीन काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजन करेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के गांधी अध्ययन पीठ में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे और युवाओं से बातचीत करेंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के दो दिवसीय वाराणसी प्रवास के दौरान सेवा अभियान, धार्मिक दर्शन और युवा संवाद प्रमुख कार्यक्रम होंगे।