शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

Viral News: महिला का ट्रैक्टर ड्राइवर पर आया दिल, 6 बच्चों को छोड़कर हो गई रफूचक्कर!

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की का एक ट्रैक्टर ड्राइवर पर दिल आ गया और वह अपने 6 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। ये मामला यूपी का है। मामले की जानकारी पर पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 जून 2023, 11:34 AM IST (2 जून 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लड़की का एक ट्रैक्टर ड्राइवर पर दिल आ गया और वह अपने 6 बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। ये मामला यूपी का है। मामले की जानकारी पर पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पति का कहना है कि अब काम करूं या छह बच्चों की परवरिश करूं।

बिहार: शादी के घर में पसरा मातम, दुल्हन की मौत से मचा हड़कंप!

एक रिपोर्ट के अनुसार मामला बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां अमेरिका नाम के एक शख्स का बेटा राहुल अपने परिवार के साथ रहता है। परिवार में राहुल की पत्नी और छह छोटे-छोटे बच्चे हैं। राहुल ने बताया कि कुछ समय पहले कल्याणपुर गांव में बाढ़ आ गई थी। प्रभावित हिस्से में तटबंध बनाने के लिए ट्रैक्टरों से काम चल रहा है।

वहीं, इन्हीं में से एक ट्रैक्टर चालक का उसका पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग हो गया। बताया गया है कि मंगलवार को आरोपी चालक ने पड़ोस की एक लड़की की मदद से उसकी पत्नी को गांव के बाहर बुलाया और फिर दोनों रफूचक्कर हो गए। पत्नी के काफी देर तक गायब होने पर परिवार वालों को चिंता हुई। उन्होंने जान पहचान वालों से साथ-साथ कई रिश्तेदारों के यहां भी तलाश की, लेकिन कोई उसका कोई सुराग नहीं लगा।

बिहार में शादी रोकने गई पुलिस बन गई मेहमान, लापरवाही के कारण हुई नाबालिग लड़की की शादी

बता दें, गांव वालों से जानकारी के बाद परिवार के होश उड़ गए। घर की तलाशी ली तो पता चला कि करीब डेढ़ लाख रुपये के गहने गायब हैं। इसके बाद पीड़ित पति ने थाना छावनी पुलिस ने मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। उधर मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।