शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

होली पर पटना में ‘जीरो टॉलरेंस’ प्लान: डीजे बैन, ड्रोन निगरानी और 24×7 सोशल मीडिया वॉच

पटना। होली के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का ऐलान किया है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि त्यो

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 फरवरी 2026, 08:46 AM IST (26 फरवरी 2026) अपडेट: 29 सितंबर 2026, 09:47 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना। होली के मद्देनजर पटना जिला प्रशासन ने कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का ऐलान किया है। जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि त्योहार की आड़ में हुड़दंग, नशाखोरी और अश्लीलता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन ने इसे पटना में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लागू करने की बात कही है।

संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाएगी। 28 फरवरी से 5 मार्च तक अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी और रात्रि गश्ती के साथ मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी और लगातार वीडियोग्राफी का सहारा लिया जाएगा। हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना को तुरंत रोका जा सके।

सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल को 24 घंटे सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया है। अफवाह फैलाने या भड़काऊ पोस्ट डालने वालों के खिलाफ साइबर सेल तत्काल कार्रवाई करेगी। प्रशासन का मानना है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म पर गलत सूचना कई बार माहौल बिगाड़ देती है, इसलिए इस बार ऑनलाइन निगरानी भी कड़ी रहेगी।

प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्थानीय स्तर पर शांति समिति की बैठकें आयोजित कर सामुदायिक संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया गया है, ताकि सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाया जा सके।

इधर, बिहार राज्य महिला आयोग ने भी अश्लील और द्विअर्थी गीतों के प्रसारण पर सख्त रुख अपनाया है। आयोग की ओर से पुलिस को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

किसी भी आपात स्थिति में लोग 112 डायल कर सकते हैं। इसके अलावा 0612-2219810, 2219234 और 2210116 हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे सक्रिय रहेंगे। प्रशासन ने अपील की है कि होली उल्लास के साथ, लेकिन कानून के दायरे में रहकर मनाएं।

Holi Special: एसी बसों से घर लौटिए बिहार, किराए में भारी सब्सिडी का तोहफा

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN