शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

कैमूर: सहुका में टॉली चोरी करने आये चोरों को ग्रामीणों ने किया विफल, पकड़ पुलिस को सौंपा: रविवार की रात्रि डेढ़ बजे एक ट्रैक्टर पर सवार होकर चोर आये थे चोरी करने

रामगढ़| टैक्टर की ट्राली चोरी करने की नियत से आये चोरों की मंशा को सहुका के ग्रामीणों ने विफल कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।जबकि इसके साथ आये दूसरा साथी भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 जुलाई 2022, 06:17 PM IST (19 जुलाई 2022) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 11:45 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रामगढ़| टैक्टर की ट्राली चोरी करने की नियत से आये चोरों की मंशा को सहुका के ग्रामीणों ने विफल कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने एक चोर को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया।जबकि इसके साथ आये दूसरा साथी भागने में सफल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार की रात्रि तकरीबन डेढ़ बजे एक सोनालिका ट्रैक्टर लिए चोरो की जमात उक्क्त गांव में आ धमकी। लोगों को संदेह होने पर वे एकजुट होकर साइड से सारी गतिविधिया चोरो को देख रहे थे।(कैमूर: सहुका में टॉली)

Read Also: रोहतास: जांचों का उद्देश्य शिक्षण व्यवस्था में गुणात्मक परिवर्तन लाना है, सकारात्मक सुधार लाना है: धर्मेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी रोहतास

इसी दरम्यान अपने साथ लाये ट्रैक्टर में रखे ट्राली को ट्रैक्टर के कुंडी में लगाने का प्रयास करने लगे। तब तक दृश्य देखते देखते भोर हो गयी।तभी ग्रामीणों ने हो हल्ला करते हुए चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। तभी ट्रैक्टर पर बैठे चोर गाड़ी तेज गति से कर भाग गए। वही उसका दूसरा साथी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाने को दी जहां पुलिस ने पहुंच चोर को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आयी।जबकि पूछताछ के क्रम में ग्रामीणों ने बताया कि धराया चोर उत्तर प्रदेश का रहने वाला बताया जाता है।पुलिस मामले की उचित छानबीन में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया की पुलिस मामले की उचित छान करते हुए आरोपित को जेल भेजा गया है।(कैमूर: सहुका में टॉली)

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.