चैनपुर \ कैमूर : तंत्र मंत्र से कैंसर, लकवा, बांझपन और गठिया जैसे असाध्य रोग को ठीक करने का दावा करने वाले बाबा की तलाश में उत्तर प्रदेश के वाराणसी पुलिस बिहार के कैमूर पहुंची जहाँ आरोपी बाबा के घर पर नोटिस चस्पा कर गांव में माइक से अनाउंस कर लोगों को जानकारी दी गई, बताया जाता है कि शनिवार को कैमूर जिला के चैनपुर प्रखंड के सिकंदरपुर गांव के मुकेश बाबा उर्फ तंत्रिका बाबा की गिरफ्तारी के लिए यूपी के वाराणसी पुलिस पहुंची जहाँ आरोपी बाबा के नहीं मिलने पर उसके घर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया,
बाबा रामनगर पुलिस को डाल चुके है मुश्किल में, क्या है मामला
मामले के संबंध में बताया जाता है कि कुछ दिन पहले वाराणसी के रामनगर स्थित डुमरी गांव में लाल बाबा मंदिर पर तंत्र मंत्र से बीमारी ठीक करने की अफवाह फैलाने व भीड़ जुटाने के आरोपितों की पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है पुलिस के द्वारा बताया गया कि कैमूर जिला के सिकंदरपुर निवासी मुकेश बाबा नोनिया पर औषधि और चमत्कारी उपचार अधिनियम की धारा में केस दर्ज किया गया है यूपी पुलिस के द्वारा सिकंदरपुर गांव में मुकेश बाबा के घर नोटिस चिपकाया गया एवं यूपी पुलिस के द्वारा तलाश की जा रही है,
बताया जाता है कि बाबा के द्वारा औषधि और तंत्र मंत्र से असाध्य रोगों के ठीक करने के लिए अनुष्ठान किया गया जो 2 से 4 अगस्त तक रामनगर थानाक्षेत्र के एक मंदिर में रात में 3 हजार से 4 हजार लोगों की भीड़ जुट रही थी, अचानक क्षेत्र में भरी संख्या में भीड़ जुटने से पुलिस भी सकते में पद गई कि बिना कोई कार्यक्रम कि सूचना के बड़ी संख्या में लोगों कि भीड़ कहा और क्यों इकठ्ठा हो रही है? सुजाबाद चौकी की पुलिस पहुंची तब पता चला कि लाल बाबा मंदिर के पास बिहार के कैमूर जिला के एक मुकेश नोनिया नाम का एक बाबा तंत्र मंत्र से कैंसर लकवा बांझपन गठिया एवं अन्य तरह की बीमारी को दूर करने का दावा कर रहे थे जो कि झार फुक के नाम पर मरीजों से एवं अन्य लोगों से पैसे ऐंठे जाते थे, बताया जाता है कि पैसे के विवाद में स्थानीय पुजारी और बाबा के बिच विवाद भी हुआ, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया और शनिवार को यूपी पुलिस सिकंदरपुर गांव पहुंचीं एवं यूपी पुलिस के द्वारा माईकिग के जरिए सिकंदरपुर गांव के लोगों को बताया गया कि रामनगर थाना में मुकेश बाबा के ऊपर प्राथमिकी दर्ज की गई है एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
बोले अधिकारी
इस संबंध में आरोपी बाबा की खोज में आए वाराणसी जनपद के रामनगर थाना के सुजाबाद चौकी के चौकी इंचार्ज सुफियान खान ने बताया कि चौकी क्षेत्र में बिना सूचना कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे तंत्र मंत्र और औषधि से ईलाज करने के कार्यक्रम में काफी संख्या में भीड़ इकठ्ठा हो गई, जिससे विधि व्यवस्था कि समस्या उत्पन्न हो गई, जिसके बाद सिकंदरपुर निवासी मुकेश बाबा नोनिया पर औषधि और चमत्कारी उपचार अधिनियम की धारा में केस दर्ज किया गया है।
कैमूर पुलिस पहले भी कर चुकी है गिरफ्तार
आरोपी बाबा छू कर कैंसर जैसी बीमारी को खत्म करने का दावा करता है जब खबर मीडिया में आई थी तो कैमूर पुलिस पहले भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसके बाद अब बाबा वाराणसी और रामनगर में अपनी तंत्र मंत्र की दुकान चला रहे थे, बताया जाता है कि आरोपी बाबा करीब एक माह से रामनगर में अपनी सेवा दे रहे थे।