शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

UPSC Success Story: पंक्चर बनाकर करते थे गुजारा, फिर कड़ी मेहनत के बाद बन गए आईएएस अफसर!

UPSC Success Story: इंसान के अगर हौसले बुलंद हो तो वह हर जंग फतह करने का जज्बा रखता है। दुनिया की सारी तकलीफ को पीछे छोड़ते हुए सफलता के डगर में आगे बढ़ते रहता है। इसी बात को सच साबित किया है कि छोटे शहर व हिसार के रहने वाले लड़के वरुण बरनव

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
1 अप्रैल 2023, 06:59 PM IST (1 अप्रैल 2023) अपडेट: 11 अक्टूबर 2026, 10:14 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

UPSC Success Story: इंसान के अगर हौसले बुलंद हो तो वह हर जंग फतह करने का जज्बा रखता है। दुनिया की सारी तकलीफ को पीछे छोड़ते हुए सफलता के डगर में आगे बढ़ते रहता है। इसी बात को सच साबित किया है कि छोटे शहर व हिसार के रहने वाले लड़के वरुण बरनवाल ने, जो पंक्चर की दुकान चलाकर अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी का इंतजाम करने वाला आईएएस अधिकारी बन गया है।

Monalisa Hot Pics: मोनालिसा की बेडरूम फोटो इंटरनेट पर हो गई वायरल, अदाओं ने फैंस को बनाया कायल

दरअसल, वरुण ने एक समय अपनी स्कूल की पढ़ाई छोड़ साइकिल के पंक्चर लगाने का काम शुरू किया था। पिता की मौत के बाद पूरा परिवार भूख से परेशान था। ऐसे में बचपन से पढ़ाई में अव्वल रहे वरुण ने 10वीं कक्षा की परीक्षा देने के बाद से अपने परिवार का दायित्व संभाला और अपने पिता के साइकिल मरम्मत की दुकान को चलाने लगा। वह दिन रात अपनी किताबों से दूर साइकिल के पंक्चर लगाता था। लेकिन उसका मन हमेशा पढ़ाई में ही रहा।

UPSC Success Story: कड़ी मेहनत के बाद मिली सफलता

वहीं, परिणाम आने के बाद पता चला कि उसने पूरे शहर में दूसरा स्थान हासिल किया है। लेकिन पैसे की कमी के चलते वह आगे की पढ़ाई नहीं कर सकता था। ऐसे में उनके एक परिचित डॉक्टर ने पढ़ाई में वरुण के लगन को देखकर उसका कॉलेज में एडमिशन करवा दिया। 12वीं के बाद वरुण ने इंजीनियरिग कॉलेज में दाखिला लिया। हालांकि, वरुण को अपने कॉलेज की फीस भरने में भी काफी दिक्कत होती थी। वह दिन में कॉलेज जाता था। शाम को साइकिल की दुकान पर बैठता था और फिर ट्यूशन पढ़ाता था। इंजीनियरिंग पास करते ही वरुण ने यूपीएससी की परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी थी।

Bihar Breaking News: बिहार में जमीन को लेकर ताबड़’तोड़ फाय’रिंग, मुखिया समेत तीन लोगों की गो’ली मारकर ह’त्या

फिर पढ़ाई के लिए अपने आठ साल की कड़ी मेहनत के बाद वरुण ने आखिरकार यूपीएससी की परीक्षा में देश में 32वां रैंक हासिल किया है। कभी साइकिल का पंक्चर ठीक करने वाला वरुण, आज अपनी मेहनत के बल पर आईएएस अधिकारी बन गए हैं।