शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

रोहतास: बिजली के बीस पोल के तार अज्ञात चोर ले भागे, विद्युत आपूर्ति ठप्प

करगहर| थाना क्षेत्र के शिवन गांव के समीप स्थित राजवाहा के किनारे किनारे लगे हाई वोल्टेज विद्युत तार को अज्ञात चोरों ने आसानी से बुधवार की देर रात्रि में चुरा ले भागे।जिसके चलते  आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 जून 2022, 05:08 PM IST (9 जून 2022) अपडेट: 9 अक्टूबर 2026, 01:34 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

करगहर| थाना क्षेत्र के शिवन गांव के समीप स्थित राजवाहा के किनारे किनारे लगे हाई वोल्टेज विद्युत तार को अज्ञात चोरों ने आसानी से बुधवार की देर रात्रि में चुरा ले भागे।जिसके चलते  आसपास के दो दर्जन से अधिक गांवों में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है।ग्रामीणों ने बताया कि करगहर पावर सब स्टेशन से प्रखंड  के विभिन्न गांवों में विद्युत आपूर्ति के लिए हाई वोल्टेज तार बिछाए गए हैं । जिसमें शिवन गांव के समीप से मैनपुरा टोला तक बीस विद्युत पोलों से तार चुरा लिया गया है । जिससे शिवन, धनेज, खड़ेज, इटावां, बैरीबांध ,मैनपुरा, साराडीह सहित दो दर्जन गांवों में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई है । बिजली के अभाव में भीषण गर्मी में आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है ।वहीं दूसरी ओर खेतों मे लगी सब्जी की फसलें सूखने लगी है।तार चोरी की सूचना विभाग को दे दी गई है । (रोहतास: बिजली के बीस)

पटना: अगर आप भी नए फोन के शौक़ीन हैं तो कम पैसे में ओप्पो ने सबसे स्टाईलिश 5 जी परफॉर्मर – के10 5जी प्रस्तुत किया है
कई ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में बिजली तार काटने वाला गिरोह सक्रिय है ।जो प्रतिदिन कहीं न कहीं तार काटने की घटना को अंजाम दे रहा है ।आश्चर्य जनक स्थिति यह है कि हाई वोल्टेज करंट के बाद भी चोर तार को आसानी से काट रहे हैं ।स्थल पर मिले बांस व लोहे के ब्लेड से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि  बांस में ब्लेड बांध कर चोरों द्वारा करंट रहते तार को काट लिया जाता है । विद्युत विभाग के अभियंता प्रीतम कुमार ने बताया कि शिवन गांव के समीप बीस पोल से तार चोरी होने की सूचना उन्हें मिली है ।  तार चोरी से विद्युत आपूर्ति में व्यवधान उत्पन हो गया है।उन्होंने बताया कि विगत दो सप्ताह पूर्व बभन बरेहटां, पीपरा, समहुता आदि गांवों के दर्जनों विद्युत पोलों से तार चोरी होने को लेकर एफआइआर दर्ज कराई गई है । जहां अभी विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है कि चोरों ने शिवन गांव में तार चोरी की घटना को अंजाम दे दिया । तार चोरी की घटना पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के साथ किसानों का भी सहयोग अति आवश्यक है।(रोहतास: बिजली के बीस)
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.