शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

एनआईसी टेक-कॉन्क्लेव का उद्घाटन, शासन में प्रौद्योगिकी के निरूपण में एनआईसी की है अहम भूमिका: राजीव चंद्रशेखर

राजीव चंद्रशेखर ने किया एनआईसी टेक-कॉन्क्लेव का उद्घाटन कहा- शासन में प्रौद्योगिकी के निरूपण में एनआईसी की है अहम भूमिका   मीडिया दर्शन/नई दिल्ली| केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 मार्च 2022, 10:22 AM IST (5 मार्च 2022) अपडेट: 2 अक्टूबर 2026, 10:41 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

राजीव चंद्रशेखर ने किया एनआईसी टेक-कॉन्क्लेव का उद्घाटन

कहा- शासन में प्रौद्योगिकी के निरूपण में एनआईसी की है अहम भूमिका

मीडिया दर्शन/नई दिल्ली| केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शुक्रवार को एनआईसी टेक-कॉन्क्लेव- 2022 का उद्घाटन किया। इस कॉन्क्लेव के केन्द्र में विशेषकर ई-शासन में उपयुक्त उदीयमान प्रौद्योगिकियों को रखा गया है।

इस अवसर पर चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार और शासन में प्रौद्योगिकी का निरूपण करने में एनआईसी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होने कहा कि सरकार के लिए प्रौद्योगिकी की भावी योजना को ध्यान में रखना एनआईसी के डीएनए में है। मंत्री ने कहा कि कॉन्क्लेव से राज्य सरकारों के आईटी सचिवों को आपस में बात करने का मौका मिलेगा, जिससे देश भर में सरकारी कामकाज के क्षेत्र में क्षमता निर्माण संभव होगा तथा उच्च गुणवत्ता वाली नागरिक-केन्द्रित सेवाएं देने में मदद मिलेगी। एनआईसी में आजादी का अमृत महोत्सव मनाए जाने के क्रम में राज्य मंत्री चंद्रशेखर ने ‘75 डिजिटल सॉल्यूशंस फ्रॉम एनआईसी’ नामक ई-बुक भी जारी की।