शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

लालच देकर हो रहा धर्मांतरण पर भड़के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में धर्मांतरण के मुद्दे ने सियासी तूल पकड़ लिया है। क्योकि इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष दोनों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है, बिहार सरकार में मंत्री आलोक मेहता ने धर्मांतरण के मुद्दे पर कहा था कि स्वेच्छा से धर्म

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 दिसंबर 2022, 02:01 PM IST (2 दिसंबर 2022) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 07:11 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में धर्मांतरण के मुद्दे ने सियासी तूल पकड़ लिया है। क्योकि इस मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष दोनों की प्रतिक्रिया सामने आ रही है, बिहार सरकार में मंत्री आलोक मेहता ने धर्मांतरण के मुद्दे पर कहा था कि स्वेच्छा से धर्म परिवर्तन करना कोई गलत बात नहीं है। जिसके बाद से  केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार सरकार पर बड़ा हमला बोला है। बीजेपी नेता और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने नीतीश कुमार के मंत्री आलोक मेहता के बयान को दिल पर ले लिया है। बीजेपी नेता और बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का खेल चल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं चुनौती देता हूं, बिहार में धर्म परिवर्तन से कोई जिला वंचित नहीं है। प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन का खेलपुरे बिहार में चल रहा है , लेकिन इस पर सरकार की नजर नही है।

एक दिवसीय कोल्ड चैन हैंडलर का जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

वही आज बीजेपी नेता और बेगूसराय से सांसद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बहुसंख्यक हिंदुओं पर प्रहार किया जा रहा है। उनको प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है,साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं है। मुझे सिर्फ कट्टरवादी सोच वाले मुसलमानों से परेशानी है, जो गजवा-ए-हिंद लाना चाहते हैं। गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री आलोक मेहता पर हमला करते हुए कहा कि मैं मंत्री आलोक मेहता से कहना चाहूंगा कि मंत्रीजी सत्ता आएगी और जाएगी। जब तक बहुसंख्यक आबादी है, तबतक सामाजिक समरसता बनी हुई है। लोकतंत्र तभी तक मजबूत है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करे