शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

दोन नहर में कार दुर्घटना में दो की मौत, अन्य घायल।

बेतिया पश्चिमी चंपारण नरकटियागंज :  सहोदरा थाना क्षेत्र के पिपरिया पिपरा दोन कैनाल मुख्य मार्ग बैराटवा पुल के पास अनियंत्रित कार नहर में जा गिरा। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई हैं । वही कार में दो अन्य लोग स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 जनवरी 2023, 08:34 PM IST (12 जनवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बेतिया पश्चिमी चंपारण नरकटियागंज :  सहोदरा थाना क्षेत्र के पिपरिया पिपरा दोन कैनाल मुख्य मार्ग बैराटवा पुल के पास अनियंत्रित कार नहर में जा गिरा। इस हादसे में कार सवार दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई हैं । वही कार में दो अन्य लोग सवार थे।

दुर्घटना में मरने वाले युवक एक नरकटियागंज नंदपुर वार्ड नंबर 4 के निवासी कमलेश कुमार के 20 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है।

दूसरा युवक नरकटियागंज पुरानी बाजार शेख साबिर के 20 वर्षीय पुत्र शेख साहिल के रूप में किया गया है।

बुधवार रात्रि में नंदपुर खोड़ी से दोनों युवक दोस्त की शादी में गौनाहा प्रखंड के डरौल गांव बरात मे आए थे। जो वापसी के क्रम में घना कोहरा होने के कारण जिस कार में सवार थे वह दुर्घटनाग्रस्त होकर नहर में गिर पड़ा उसी क्रम में डूबने के कारण घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा कार को नहर से जेसीबी की मदद से निकाला गया। उसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया।

घटना की पुष्टि करते हुए सहोदरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया है कि घटना करीब रात्रि 12 बजे का है जिसमें दो युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। वही दो लोग गंभीर रूप से अचेत अवस्था में इलाज के लिए भेज दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तहकीकात में जुट गई है।