शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

जदयू कार्यालय में गांधी और शास्त्री की जयंती पर उन्हें  श्रद्धांजलि अर्पित किया गया

खगड़िया : कचहरी रोड स्थित जिला जनता दल यूनाइटेड के  कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा  भारत के  द्वितीय प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल वहादुर शास्त्री की जयंती समारोह जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में  हर्षोल्लास के साथ मना

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
2 अक्टूबर 2022, 05:56 PM IST (2 अक्टूबर 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 02:07 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
खगड़िया : कचहरी रोड स्थित जिला जनता दल यूनाइटेड के  कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा  भारत के  द्वितीय प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल वहादुर शास्त्री की जयंती समारोह जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल की अध्यक्षता में  हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।सर्व प्रथम उपस्थित जदयू के नेताओं के द्वारा उन दो महान विभूतियों के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया | (श्रद्धांजलि अर्पित किया गया)
        अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिला अध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने कहा कि  गांधी जी सत्य अहिंसा के डगर पर चलकर ब्रिटिश हुकूमत को झुकने पर  मजबूर कर दिया।स्वतंत्रता आन्दोलन में अपने अदभूत नेतृत्व क्षमता के बल पर अग्रनी भूमिका निभाने वाले बापू सत्य ,अहिंसा, सहिष्णुता, त्याग, संयम व सादगी प्रतिमुर्ती थे।वे बगैर हथियारों के भी अपने अधिकारों की लड़ाई कैसे जीती जाएगी उसके लिए एक मिसाल छोड़ गये।उनके ग्राम स्वराज,स्वच्छता,शराबबंदी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के साथ महिलाओं का विकास व सम्मान, स्वदेशी अपनाओ  व पंचायती राज व्यवस्था जैसे सपने आज देश के सर्वमान्य नेता लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में  साकार हो रहा है।
        श्री मंडल ने कहा कि  शास्त्री जी जय जवान जय किसान का नारा देकर जहां देश में सैन्य शक्तियों का मनोबल बढ़ाया वहीं बेहतर खाद्य उत्पादन व दुग्ध उत्पादन के लिए हरित क्रांति एवं श्वेत क्रांति में अहम योगदान दिया।गांधी जी और शास्त्री जी देश के लिए वलिदान और सच्ची देश भक्ति के लिए सदैव स्मरणीय रहेंगे।एक आदर्श समाज और विकसित राष्ट्र के लिए इन दो महान विभूतियों के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है ।यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

पटना : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 अक्टूबर को सारण आने वाले है।

         जिला उपाध्यक्ष चन्दन कुमारी , प्रवक्ता अरविन्द मोहन तथा आचार्य राकेश पासवान शास्त्री ने कहा कि देश और समाज हित में गांधी तथा शास्त्री जी के अपर्यतिम कृत शौर्यगाथा सदैव प्रासंगिक रहेंगे। श्री शास्त्री ने उनके अनुशासित एवं संयमित जीवन पर प्रकाश डालते हुए  कहा कि इन दो महान विभूतियों ने देश और मानव समाज के लिए जो परोपकारी कार्य के साथ अपना सादगीपूर्ण जीवन मातृभूमि के लिए न्योछावर कर  गये हैं वो अनुकरणीय है।
       इस अवसर पर जदयू के जिला सचिव अनुज शर्मा, युवा जदयू के नेता किरणदेव कुमार करण, कुलदीप सिंह पटेल, वीरेन्द्र पासवान एवं राजीव कुमार ठाकुर आदि दर्जनों पार्टी के साथी उपस्थित थे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें।