शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

मूत्र रोग विभाग द्वारा यूरेट्रोस्टॉमी ऑपरेशन के माध्यम से उपचार किया

सासाराम शहर:-कमर की दर्द की शिकायत लेकर रोहतास जिले के भोपाडीह नामक गांव से आए 17 वर्षीय युवक दीपक कुमार को नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,जमुहार के मूत्र रोग विभाग द्वारा यूरेट्रोस्टॉमी ऑपरेशन के माध्यम से उपचार किया गया। मरीज बायी तरफ कम

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
31 जनवरी 2023, 06:21 PM IST (31 जनवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम शहर:-कमर की दर्द की शिकायत लेकर रोहतास जिले के भोपाडीह नामक गांव से आए 17 वर्षीय युवक दीपक कुमार को नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल,जमुहार के मूत्र रोग विभाग द्वारा यूरेट्रोस्टॉमी ऑपरेशन के माध्यम से उपचार किया गया। मरीज बायी तरफ कमर दर्द की परेशानी के साथ आया था लेकिन जांच करने के बाद पता चला की मरीज के बाएं गुर्दे तथा गुर्दे के नली के ऊपरी भाग गुब्बारे की तरह फुला हुआ है ।मरीज के किडनी के कार्य क्षमता को भी जांच के दौरान पाया गया कि काफी कम काम कर रहा है। मरीज की बाइ किडनी बहुत ही धीरे-धीरे काम कर रही थी । मरीज के पेट का जब सी टी स्कैन करवाया गया तो पता चला कि पेट की जो सबसे बड़ी खून की नाडी है, उससे एक नाडी गुर्दे की नली के सामने से गुजरते हुए बायी किडनी के निचले भाग की तरफ जा रही थी। इस समस्या के कारण किडनी और उसके नली की ऊपरी भाग को गुब्बारे की तरह बना दिया था जिससे मरीज को दर्द हो रहा था। पता चलने के बाद मरीज को इस परेशानी से निदान के लिए मूत्र रोग विभाग की टीम द्वारा उसका ऑपरेशन करके राहत प्रदान की गई ।इस टीम में शामिल मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सूर्यकांत एवं निश्चेतना विभाग के डॉक्टर अजीत कुमार ने सफलतापूर्वक अंजाम दिया। चिकित्सकों ने बताया कि विगत तीन वर्षों से किडनी का सिस्टम डिस्टर्ब हो गया था जिसके चलते मरीज को भारी परेशानी हो रही थी ।औप्रेशन के बाद उनके परिवार के लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं ।