शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

सिखाने वाले गुरु के ही घर से चोरों ने उडाये लाखों के जेवरात और नगदी

सिखाने वाले गुरु के ही घर से चोरों ने उडाये लाखों के जेवरात और नगदी शिक्षक के घर में हुई चोरी, लाखों के जेवरात सहित नगदी लेकर चलते बने बेगूसराय: चोरों ने एक बार फिर नगर थाना क्षेत्र के न्यू चान्कय नगर मोहल्ला के एक शिक्षक के घर में घुसकर  1

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
12 मई 2022, 06:00 PM IST (12 मई 2022) अपडेट: 6 अक्टूबर 2026, 06:00 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सिखाने वाले गुरु के ही घर से चोरों ने उडाये लाखों के जेवरात और नगदी

शिक्षक के घर में हुई चोरी, लाखों के जेवरात सहित नगदी लेकर चलते बने

बेगूसराय: चोरों ने एक बार फिर नगर थाना क्षेत्र के न्यू चान्कय नगर मोहल्ला के एक शिक्षक के घर में घुसकर  10 लाख से अधिक के सामान की चोरी कर मौके से फरार हो गए. शिक्षक रामप्रवेश कुमार ने बताया कि बीती रात नए घर का गृह प्रवेश था. सभी लोग घर बंद कर के गृह प्रवेश में शामिल होने के लिए गए हुए थे. घर खाली होने की वजह से  मौके का फायदा उठाकर चोरों ने घर का ताला तोड़ घर में रखे सभी सोने के जेवरात एवं नगदी सहित कीमती सामान की चोरी कर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. शिक्षक रामप्रवेश कुमार जब वापस अपने घर आए तो देखे घर के दोनों रूम के ताले टूटे हुए हैं और गोदरेज का भी ताला टूटा हुआ है. सभी सामान जैसे तैसे फेका पड़ा हुआ था. गोदरेज में रखे हुए 10 लाख से अधिक के सोने के जेवरात एवं 70 हजार नगद सहित चोरों लेकर चलते बने. फिलहाल शिक्षक के द्वारा पूरी घटना की जानकारी नगर थाने को दी. मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंच कर पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है.(सिखाने वाले गुरु के)

Read Also: मंझौल व्यवहार न्यायालय में 14 मई को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.