शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

वैशाली: पत्नी के ननिहाल शादी समारोह में गया था युवक, अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी

महुआ। पातेपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर डुमरा पंचायत के रेपुरा गांव में पत्‍नी की रिश्‍तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की हत्या गोली मारकर बुधवार की देर रात कर दी गई। लोगों ने घटना की जानकारी पातेपुर थाने की पुलिस को दी। सू

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 जून 2022, 07:03 PM IST (9 जून 2022) अपडेट: 8 अक्टूबर 2026, 11:41 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

महुआ। पातेपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर डुमरा पंचायत के रेपुरा गांव में पत्‍नी की रिश्‍तेदारी में एक शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की हत्या गोली मारकर बुधवार की देर रात कर दी गई। लोगों ने घटना की जानकारी पातेपुर थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पातेपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है। मृतक सदर थाना क्षेत्र के लालपोखरा गांव निवासी रघुनाथ राय का 30 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार था।(वैशाली: पत्नी के ननिहाल)

बिना वर्दी पहने खगड़िया एसपी ने आदर्श थाना बेलदौर का किया निरीक्षण

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात पातेपुर थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव निवासी कमल राय की पुत्री की शादी थी। इसी शादी में शामिल होने राहुल भी पहुंचा था। बरात आने पर गांव की सीमा पर स्थित विद्यालय परिसर से दरवाजा लगाने की तैयारी चल रही थी। राहुल भी जनवासे पर गया था। वहां से अपनी कार से लौट रहा था। लड़की वाले के घर से महज सौ मीटर की दूरी पर बाइक सवार अज्ञात लोगों  ने उसकी कार रुकवाई। कार रुकते ही उसके सिर में गोली मार दी गई। घटनास्‍थल पर ही राहुल की मौत हो गई।(वैशाली: पत्नी के ननिहाल)

घटना का पता लोगों को तब चला जब बीच सड़क पर लावारिस हालत में कार खड़ी देखी। वे नजदीक गए तो कार का शीशा टूटा देखा। गाड़ी में खून से लथपथ पड़े शव को देखकर लोग सन्‍न रह गए। घटना की जानकारी गांव वाले को दी। जानकारी मिलते ही शादी की शहनाई की जगह चीखपुकार मच गई। भारी संख्या में लोग घटना स्थल पर पहुंच गए। मौके पर जुटे लोगो ने घटना की जानकारी पातेपुर थाने की पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पातेपुर थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु एएसपी शुभांक मिश्रा दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।स्थानीय लोगों के अनुसार राहुल कुमार अपनी पत्नी के ननिहाल रेपुरा गांव में शादी समारोह में भाग लेने के लिए आया था। घटना के संबंध में मृतक के भाई द्वारा पुलिस के समक्ष दर्ज कराए गए फर्द बयान में आरोप लगाया गया है कि थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव के तड़बा डीह टोला निवासी कंपोटर राय के पुत्र पंकज कुमार ने अपाची बाइक पर सवार अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर राहुल की गोली मार कर हत्या कर दी है।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.