शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

घर से शौच के लिए गई महिला की गला रेतकर हत्या, परिजनों एवं ग्रामीणों ने की जमकर नारेबाजी 

औरंगाबाद: जिले के रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला रविवार की शाम शौच करने के लिए अपने घर से निकली थी। तब से वह अपने घर नही लौटी। जिसके बाद परिजनों

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 जनवरी 2023, 08:51 PM IST (16 जनवरी 2023) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 07:49 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

औरंगाबाद: जिले के रफीगंज प्रखंड के पौथु थाना क्षेत्र में रविवार की रात एक महिला की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला रविवार की शाम शौच करने के लिए अपने घर से निकली थी। तब से वह अपने घर नही लौटी। जिसके बाद परिजनों द्वारा काफी तलाशने के बाद भी उक्त महिला के बारे में कुछ भी पता न चला। सुबह जब गांव के लोग शौच करने गये तो लोगों ने गांव के बधार में महिला का शव देखा। जिसके बाद पूरे पौथु क्षेत्र में यह खबर आग की चिंगारी की तरह फैल गई। घटना की सूचना पाकर पौथु थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया। परंतु इसके लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्योंकि नाराज परिजन एवं ग्रामीणों द्वारा इस दौरान पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई। यह घटना पौथु थाना क्षेत्र के सीमा गांव की है। गौरतलब है की पौथु थाना क्षेत्र इन दिनों हत्या मामले को लेकर काफी चर्चे में है। 20 दिन पूर्व भी खेत में सोये एक किसान की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बताया गया की मृतक महिला के दो बच्चे हैं। जिनमें से एक लड़का तथा एक लड़की है। घटना के बाद दोनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं जब इस मामले के संबंध में पौथू थानाध्यक्ष धनंजय कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा की सीमा गांव में एक महिला की गला रेत कर हत्या कर देने की सूचना उन्हें मिल गई है। जिसके बाद पुलिस द्वारा प्राप्त शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस इस हत्या मामले की जांच पड़ताल कर रही है और जल्द हीं इस मामले का खुलासा करेगी की यह महिला की हत्या किसने की और हत्या के पीछे क्या कारण रहा है।