शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

मंडप में आकर पुलिस ने रोकी शादी, दुल्हन को ले गई साथ, मायूस दूल्हा और बारात वापस लौटे!

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घर में लड़का लड़की की धूमधाम से शादी हो रही थी। तभी पुलिस आई और वह दुल्हन को लेकर चली गई, जिसके बाद शादी तो रुक गई। इसके साथ ही दूल्हे और उसके परिवार को भी जेल जाने की नौबत आ गई।

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 मई 2023, 01:36 PM IST (5 मई 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक घर में लड़का लड़की की धूमधाम से शादी हो रही थी। तभी पुलिस आई और वह दुल्हन को लेकर चली गई, जिसके बाद शादी तो रुक गई। इसके साथ ही दूल्हे और उसके परिवार को भी जेल जाने की नौबत आ गई।

तीन बच्चों की मां ने थाने में 21 साल के युवक से रचाई शादी, पुलिसवाले बने बाराती

दरअसल, पूरा मामला सोनभद्र का है और कहानी में ट्विस्ट यह है कि जिस लड़की की शादी हो रही थी, वह अभी नाबालिग थी। उसकी शादी की उम्र नहीं थी। फिर भी जबरदस्ती उसकी अपने से उम्र में कई साल बड़े व्यक्ति के साथ शादी कराई जा रही थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को किशोरी के घरवालों और बारातियों के विरोध का सामना भी करना पड़ा।

वहीं, बाद में दुल्हन को जब पुलिस देकर चली गई तो दूल्हा भी मायूस होकर वापस लौट गया। इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है। कहा जा रहा कि गांव का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी नाबालिग बेटी की शादी कर रहा था। बुधवार को धूमधाम से बारात उसके दरवाजे पर पहुंची और जयमाल का कार्यक्रम होने वाला था। किशोरी की शादी कराए जाने की सूचना किसी व्यक्ति द्वारा जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह को दे दी गई है। सूचना मिलने के बाद तत्काल स्थानीय पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम तत्काल गांव में पहुंची।

Cyclone Mocha: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा मोचा चक्रवात, बिहार में भी दिखेगा असर, 19 जिलों में अलर्ट जारी

हालांकि, गांव में जब पुलिस टीम पहुंची इस दौरान स्टेज पर बैठकर दूल्हा दुल्हन के आने का इंतजार कर रहा था। पुलिस द्वारा दुल्हन को बुलाया गया और उससे पूछताछ किया गया तथा उसके पहचान पत्र की भी जांच की गई। जांच पड़ताल में पता चला कि किशोरी अभी 16 साल की ही है। ऐसे में पुलिस टीम द्वारा उसकी शादी करने से उसके परिजनों को मना कर दिया गया।