रामगढ़ कैमूर : बहपुरा पटकवलिया के बीच सोमवार को पीएनबी सीएसपी संचालक से हुई लूट मामले में अभी तक अपराधी पुलिस के पकड़ से बाहर है।वैसे पुलिस का संभावित ठिकानों पर छापेमारी अभियान जारी है।हर एंगल से जांच भी पुलिस द्वारा की जा रही है। पुलिस का दावा है कि मामले का खुलासा किया जाएगा।वैधानिक अनुसंधान जारी है।कुछ जगहों का सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है।ताकि पुलिस को कोई सुराग हाथ लग सके।
दुर्गावती : दबंगों ने रात्री मे सोते समय घर में लगाई आग,धू-धू कर जलने लगा मकान
मालूम हो कि सोमवार की संध्या कलानी सीएसपी संचालक धमेंद्र कुमार से उक्क्त पथ पर 3 लाख 20 हजार रुपये हथियार दिखा कर अपराधी लूट लिए थे।घटना के बाद उस रूट में अभी दहशत कायम है।जहां पुलिस की गश्ती अभियान तेज हो गयी है।इसको देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों का भी दौरा जारी है।घटना वाले दिन के बाद देर शाम अनुमंडल स्तरीय पुलिस अधिकारियों का दौरा जारी रहा।जबकि अधिकारियों द्वारा हर एक बिंदुओं पर जायजा लिया गया।इस बाबत थानाध्यक्ष राम कल्याण यादव ने बताया कि लुटेरों को पकड़ने हेतु अभियान चल रहा है।हर एक बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है।(सीएसपी संचालक से हुई)