रोहतास : रोहतास में होटल दुकानदार से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना दरिगांव थाना अंतर्गत महारानियां की है, जहां एक दुकानदार को बदमाशों ने इसलिए पीट दिया कि वह दुकानदार सिगरेट नहीं बेचता है। जिससे वह दुकानदार बुरी तरह से घायल हो गया वहीं स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल दुकानदार को इलाज के लिए सासाराम का सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वही घायल दुकानदार का नाम संतोष है l जो महारानियां का रहने वाला है।
महारानियां के पास फुटपाथ पर होटल चलाने वाले एक दुकान में कुछ युवक खाना खाने आए। वही खाना खाने के बाद दुकानदार से सिगरेट मांगा। जब दुकानदार ने कहा कि मैं सिगरेट नहीं बेचता हूं, तो युवकों ने दुकानदार को पीटने लगे। जिससे दुकानदार काफी ज्यादा घायल हो गया। वही दुकानदार के सिर फट गए और सिर से खून निकलने लगा। जिसके बाद स्थानीय दुकानदारों ने उस जख्मी दुकानदार को इलाज कराने के लिए अस्पताल में भर्ती कराया । वही इस घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। जिसके बाद पुलिस भी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा।