शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

कैमूर: शादी की मेहंदी का रंग मिटने से पहले ही पति और उसकी भाभी ने विवाहिता का गला दबाकर किया हत्या, देवर भाभी के अवैध संबंध में विवाहिता बनी रोड़ा तो शादी के 21 दिन बाद ही गला दबाकर किया हत्या

पुलिस ने आरोपी पति और उसके भाभी को किया गिरफ्तार भभुआ| जिले में एक नवविवाहिता की हाँथ की मेहंदी का रंग छूटने से पहले ही गलाघोंटकर हत्या कर दिया दिया गया| ये हत्या चैनपुर के सिकंदरपुर में विवाहिता के पति और उसकी भाभी के द्वारा शादी के 20 दिन

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
8 जुलाई 2022, 04:27 PM IST (8 जुलाई 2022) अपडेट: 11 अक्टूबर 2026, 12:15 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पुलिस ने आरोपी पति और उसके भाभी को किया गिरफ्तार

भभुआ| जिले में एक नवविवाहिता की हाँथ की मेहंदी का रंग छूटने से पहले ही गलाघोंटकर हत्या कर दिया दिया गया| ये हत्या चैनपुर के सिकंदरपुर में विवाहिता के पति और उसकी भाभी के द्वारा शादी के 20 दिन बाद ही गला दबाकर निर्मम हत्या कर दिया गया| यह निर्मम हत्या का कारण पति और उसके भाभी के बीच अवैध संबंध में इश्क के बीच रोड़ा बनाने पर दोनों ने दुपट्टा से गलाघोंटकर हत्या कर दिया| पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति नियाज खान पिता स्व हकीक खान और रूबाना खातून पति नौशाद खान ग्राम सिकंदरपुर को गिरफ्तार किया है।(कैमूर: शादी की मेहंदी)

Read Also: रोहतास: अचानक पहुचे जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार शिवसागर प्रखंड कार्यालय, कुल 15 विभिन्न स्तर के कर्मी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए

हत्या के बाद आत्महत्या का रंग देने की कोशिश

हत्या के बाद पति के द्वारा बताया गया था कि उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर लिया है। रात में गर्मी होने पर वह कमरे से बाहर चला गया और सुबह में देखा कि उसकी पत्नी गले में फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया है।(कैमूर: शादी की मेहंदी)

मृतका के भाई के शिकायत पर पुलिस ने दहेज को लेकर हत्या का किया था मामला दर्ज

गुरुवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भभुआ सुनीता कुमारी ने बताया कि 6 जुलाई 2022 बुधवार को मृतका का भाई मुसर्रत खान पिता स्वर्गीय सत्तार खान ग्राम बसीला थाना जिला चंदौली उत्तर प्रदेश के द्वारा चैनपुर थाना को सूचित किया गया कि उसकी बहन रुकसाना खातून की शादी 15 जून 2022 को ही सिकंदरपुर गांव निवासी नियाज खान पिता हकीक खान से की गई थी जो अपने भाभी रुबाना खातून के साथ मिलकर उसकी बहन की दहेज के लिए हत्या कर दिया गया है तथा दोनों मिलकर शव को दफनाने की फिराक में है, सूचना के बाद चैनपुर पुलिस द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए मृतका के शव को कब्जे में ले लिया गया तथा घटना के संबंध में मुशर्रत खान के लिखित आवेदन के आधार पर नियाज खान एवं रूबाना खातून के विरुद्ध चैनपुर थाना में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया।(कैमूर: शादी की मेहंदी)

जाँच में अवैध संबंध और दहेज की बात आई सामने

डीएसपी भभुआ सुनीता कुमारी ने बताया कि दोनों फरार अभियुक्त को काफी मशक्कत के बाद 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया,अभियुक्तों की गिरफ्तारी के बाद हत्या का कारण नियाज और उसकी भाभी रुबाना खातून से अवैध संबंध प्रकाश में आया इसके कारण उसकी भाभी रुबाना इस शादी से खुश नहीं थी, इसके अलावा शादी के बाद से ही नियाज एवं रुबाना खातून के द्वारा मिलकर बतौर दहेज एक मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी तथा मांग पूरी नहीं होने पर रुकसाना खातून को प्रताड़ित किया जा रहा था|

पति और उसकी भाभी के द्वारा सोते समय की गई हत्या

अवैध संबंध और दहेज को लेकर नियाज खान द्वारा अपनी भाभी रुबाना खातून के साथ मिलकर पत्नी रुखसार खातून की हत्या करने की योजना बनाई गई तथा 6 जून 2022 को अहले सुबह 3:00 बजे भोर में जब रुकसाना खातून सोई थी तो उसी दौरान योजना अनुसार भाभी रूबाना ने रुखसाना खातून का दोनों पैर पकड़ लिया गया तथा नियाज खान अपनी पत्नी रुकसाना खातून के छाती पर बैठकर गुलाबी रंग के दुपट्टे से गला घोंटकर रुकसाना खातून की हत्या कर दिया गया, डीएसपी ने दावा किया कि गिरफ्तारी के उपरांत दोनों अभियुक्तों द्वारा अपना अपराध स्वीकार किया गया है, तथा नियाज की निशानदेही पर इस घटना में प्रयुक्त दुपट्टा को अभियुक्तों के घर से विधिवत जप्त किया गया है।

बड़े ही अरमानों के साथ भभुआ के बबुरा से हुई थी शादी

15 जून 2022 को भभुआ के बबुरा से मृतका की शादी हुई थी, बड़े ही अरमानों के साथ विवाहिता शादी कर अपने पति के घर गई थी कि अब उसका पति उसे पूरी जिंदगी रक्षा करेगा पर दहेज लोभियों और अवैध संबंध में एक युवती और पति पत्नी समेत उसके सभी विश्वास अरमान का गलाघोंट दिया गया।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.