शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

बिहार दिवस पर प्रस्तुति दे रहे बच्चों की ख़राब खाने से तबियत बिगड़ी

पटना| खबर पटना के गांधी मैदान से सामने आई है। जहां बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए बच्चों की तबीयत खराब हो गई है। बताया जा रहा है बीमार बच्चों की संख्या सौ के करीब हैं, जिन्हें इलाज के लिए गांधी मैदान में ही बने मेडिकल कैंप

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
24 मार्च 2022, 02:24 PM IST (24 मार्च 2022) अपडेट: 14 अक्टूबर 2026, 10:57 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना| खबर पटना के गांधी मैदान से सामने आई है। जहां बिहार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने आए बच्चों की तबीयत खराब हो गई है। बताया जा रहा है बीमार बच्चों की संख्या सौ के करीब हैं, जिन्हें इलाज के लिए गांधी मैदान में ही बने मेडिकल कैंप ले जाया गया है। वहीं कुछ बच्चों को इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया है। एक साथ इतने बच्चों के बीमार होने के बाद आयोजकों में हड़कंप मच गया है। गांधी मैदान में बिहार दिवस पर तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में छोटे बच्चों के भी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। अब इस कार्यक्रम से बुरी खबर सामने आई है। कार्यक्रम में बने खाने को खाने के बाद एक साथ सौ बच्चे बीमार हो गए हैं। उन्हें उल्टियां होनी शुरू हो गई। बताया गया कि इन बच्चों को घंटों पहले बना खाना दिया गया था, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। फिलहाल, विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में सभी बीमार बच्चों का इलाज किया जा रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि सभी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।