शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिहार में दुल्हन की विदाई से पहले निकली दूल्हे की अर्थी, जानिए मामला

पटना डेस्क: दुल्हन की मांग भरे चंद मिनट ही बीते थे कि दूल्हे की तबीयत बिगड़ी और जब तक लोग कुछ समझ पाते दुल्हे ने शादी के मंडप के पास ही अपना दम तोड़ दिया. घटना गुरुवार सुबह की है।       भाजपा पर भड़के लालू प्रसाद यादव, कहा &#

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
5 मई 2023, 03:33 PM IST (5 मई 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: दुल्हन की मांग भरे चंद मिनट ही बीते थे कि दूल्हे की तबीयत बिगड़ी और जब तक लोग कुछ समझ पाते दुल्हे ने शादी के मंडप के पास ही अपना दम तोड़ दिया. घटना गुरुवार सुबह की है।

भाजपा पर भड़के लालू प्रसाद यादव, कहा – पिछड़ों की गणना से डरती है BJP, जनता समझ चुकी है चालाकी….

वहीं, मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के मिरजानहाट स्थित एक विवाह भवन में आयोजित शादी समारोह के दौरान खुशी का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया जब दुल्हे की मौत हो गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस शव को लेकर मायागंज अस्पताल चली गयी. वहां पहुंचने पर डाॅक्टरों ने भी दूल्हे को मृत घोषित कर दिया. मोजाहिदपुर पुलिस ने मायागंज अस्पताल में ही मृत दूल्हे के परिजनों का फर्द बयान दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Bihar IAS Officer Success Story: UPSC की तैयारी के लिए पिता ने बेचा घर और मां ने गिरवी रखे गहने, तब जाकर बेटा बना IAS ऑफिसर

मिली जानकारी के अनुसार खंजरपुर स्थित झौवा कोठी के रहनेवाले मुकुंद कुमार झा के 31 वर्षीय बेटे दिलीप प्रकाश की शादी झारखंड स्थित पश्चिमी सिंहभूम जिला के चाईबासा स्थित बड़ी बाजार कुम्हार टोली के रहने वाले जन्मजेय कुमार झा की बेटी आयुषी कुमारी से तय हुई थी. तीन मई की रात बरात दूल्हे के घर से निकल मिरजानहाट स्थित शीतला स्थान रोड के समीप विवाह भवन पहुंची थी.

मंडप में आकर पुलिस ने रोकी शादी, दुल्हन को ले गई साथ, मायूस दूल्हा और बारात वापस लौटे!

हालांकि, बरात पहुंचने के बाद शादी के सारे विधि-विधान किये गये. वहीं सुबह के वक्त सिंदूरदान के बाद शादी संपन्न हुई. इसके बाद दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी. इसी दौरान दिलीप ने चाय मंगवाई और उससे पहले ब्रश कर कुर्सी पर बैठे ही थे कि उन्हें चक्कर आने लगा और वह अचेत हो गये. परिजन उन्हें आनन-फानन में मायागंज स्थित जेएलएनएमसीएच लेकर पहुंचे. वहां डाॅक्टरों ने दिलीप को देखते ही मृत घोषित कर दिया.