शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

मंडप पर सोने की चेन-पलंग लेने की जिद पर अड़ा दूल्हा, ससुरालवालों ने बनाया बंध’क!

पटना डेस्क: बिहार में दहेज लोभी दुल्हे को गांव वालों ने घंटो तक बंधक बना कर रखा। इसके बाद उसने जब शादी में लिए सब दहेज लौटाए तब उसे लड़की वालों ने छोड़ा। दुल्हे ने शादी के फेरे लेने से पहले सोने की चेन और पलंग की मांग की। मांग पूरी नहीं होन

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 मई 2023, 06:53 PM IST (22 मई 2023) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 06:34 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: बिहार में दहेज लोभी दुल्हे को गांव वालों ने घंटो तक बंधक बना कर रखा। इसके बाद उसने जब शादी में लिए सब दहेज लौटाए तब उसे लड़की वालों ने छोड़ा। दुल्हे ने शादी के फेरे लेने से पहले सोने की चेन और पलंग की मांग की। मांग पूरी नहीं होने के बाद फेरे लेने से इंकार कर दिया। लड़की वालों ने इसके बाद दुल्हे को बंधक बना लिया और उसे तब छोड़ा जब उसने दहेज में लिए नकदी, गहने और सभी सामान वापस ले लिए। शादी में हुए खर्च भी लड़के पक्ष को देने पड़े। इसके बाद लड़के को बाराती के साथ बैरंग लौटना पड़ा।

नमन को शरहद पार रहने वाली शहलीन से हुआ प्यार, कई मुश्किलों का सामना करते हुए रचाई शादी!

एक रिपोर्ट के अनुसार पूरा मामला बिहार के मोतिहारी जिले का है। शादी के लिए वहां बारात पहुंची। नाच गान और धूम धड़ाके बाद वरमाला का रस्म पूरा हुआ। फिर बारातियों का खाना पीना कराया गया। इसके बाद शादी की रस्में कराई जा रही थी. सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन फेरे लेने के बाद लड़के ने आगे सिंदूरदान करने से इंकार कर दिया। लड़के ने सिंदूर दान से पहले सोने की चेन और पलंग की डिमांड कर दी और मांग पूरी नहीं होने पर शादी से मना कर दिया।

IAS Success Story: बिहार के युवक ने लैंप की रौशनी में की पढ़ाई, कोचिंग का नहीं लिया सहारा, फिर बना आईएएस ऑफिसर

इस दौरान लड़की वालों ने कहा कि वो लोग पहले ही पांच लाख रुपए दे चुके हैं। शादी में जो खर्च किए अलग अब वह सोने की चैन और पलंग की मांग कहां से पूरी करें। लड़की पक्ष के बार-बार समझाने के बाद भी जब लड़का अपनी जिद पर अड़ा रहा और मंडप से उतर गया। इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया तब, लड़की पक्ष वालों ने लड़का, उसके बहनोई, भाई और पिता को बंधक बना लिया. बताया जा रहा है कि इस दौरान लड़के वालों की वहां खूब खातिरदारी भी की गई ।