शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

 देव सूर्य मंदिर में पहुंचा था दूल्हा दूसरी ब्याह रचाने, इतने में आयी पहली पत्नी तो दूल्हा हुआ फरार 

औरंगाबाद: जिले के ऐतिहासिक देव सूर्य मंदिर में मंगलवार की दोपहर एक अजीबोगरीब ड्रामा देखने को मिला। जहां एक शादीशुदा लड़का परिवार के रजामंदी से दूसरा ब्याह रचाने देव सूर्य मंदिर पहुंचा था। लेकिन इसकी भनक पहली ब्याही पत्नी को लगी। जिसके बाद प

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
17 जनवरी 2023, 08:04 PM IST (17 जनवरी 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

औरंगाबाद: जिले के ऐतिहासिक देव सूर्य मंदिर में मंगलवार की दोपहर एक अजीबोगरीब ड्रामा देखने को मिला। जहां एक शादीशुदा लड़का परिवार के रजामंदी से दूसरा ब्याह रचाने देव सूर्य मंदिर पहुंचा था। लेकिन इसकी भनक पहली ब्याही पत्नी को लगी। जिसके बाद पत्नी आनन-फानन में देव सूर्य मंदिर पहुंची और पहुंचकर शादी में विघ्न पैदा कर दिया। परंतु भीड़ और शोरगुल के कारण मिले मौके का फायदा उठाकर दूल्हा वहां से नौ दो ग्यारह हो गया। इधर सूचना पर देव थाना की पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची लेकिन तब तक लड़का फरार हो चुका था। प्राप्त जानकारी अनुसार लड़का का पहचान देव प्रखंड के भलुआडी गांव निवासी रामा चौधरी के पुत्र पिंटू चौधरी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व झारखंड के जपला के एराजी कुसमरा गांव के मुन्नी कुमारी से शादी हुआ था। मंगलवार को दाउदनगर के मनार निवासी छोटन चौधरी के पुत्री पूजा कुमारी से देव सूर्य मंदिर में ब्याह रचाने पहुंचा था लेकिन पहली पत्नी को जब इस बात का पता चला कि मेरा पति दूसरा शादी रचा रहा है तो वह देव थाना पहुंची इसकी सूचना देव थाना को दिया तक देव थाना की पुलिस देव सूर्य मन्दिर के पास दुर्गा मंदिर पहुंची तब तक वह लड़का फरार हो चुका था। हालांकि इस संबंध में जब दूसरी शादी रचा रहे लड़की के परिजनों से पूछा गया तो लड़की के परिजनों ने बताया कि अगुआ (मीडियेटर) के द्वारा हम लोगों को बताया गया था कि पहली शादी जो हुआ था उस पत्नी से लड़का का डिवोर्स हो चुका है। लेकिन जब देव सूरज मंदिर हम लोग पहुंचे तो पहली पत्नी पहुंचकर हल्ला हंगामा करने लगी। तब हम लोगों को पता चला कि उसका डिवोर्स नहीं हुआ था। पुलिस उस लड़का को खोज बिन कर रही है।