शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

शादी के दिन दूल्हे की मौत, बारात की जगह निकली अर्थी

पटना डेस्क: दिल को दुखाने वाली खबर सामने आई है। यहां थाना जरवल रोड क्षेत्र अंतर्गत अटवा गांव में शादी वाले दिन ही हार्ट अटैक आने से दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। घर की खुशियां मातम में बदल गईं। चारों ओर चीख

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
31 मई 2023, 07:19 PM IST (31 मई 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: दिल को दुखाने वाली खबर सामने आई है। यहां थाना जरवल रोड क्षेत्र अंतर्गत अटवा गांव में शादी वाले दिन ही हार्ट अटैक आने से दूल्हे की मौत हो गई। दूल्हे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। घर की खुशियां मातम में बदल गईं। चारों ओर चीख-पुकार मचने लगी।

बिहार: शादी के घर में पसरा मातम, दुल्हन की मौत से मचा हड़कंप!

वहीं, असल में घर में शादी की रस्में हो रही थीं। दूल्हा नहा-धोकर शादी के कपड़े पहन रहा था। उसके सिर सेहरा बांधा जा रहा था। तभी उसे हार्ट अटैक आ गया। परिवार वाले उसे फौरन अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दूल्हे की मौत की खबर ने सभी को गमगीन कर दिया। जिस घर से बारात निकलनी थी उस घर से अर्थी उठ रही थी। जो लोग बारात जाने वाले थे वे शवयात्रा में शामिल हुए। आस-पास के इलाके में मातम परस गया।

बिहार में शादी रोकने गई पुलिस बन गई मेहमान, लापरवाही के कारण हुई नाबालिग लड़की की शादी

बता दें, दुल्हन के घरवालों को दूल्हे की मौत की सूचना दी गई। उनके ऊपर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दुल्हन को हल्दी-मेहंदी लग चुकी चुकी थी। वह शादी वाले दिन अपने दुल्हे का इंतजार कर रही थी मगर बारात आने से पहले ही दूल्हे की मौत की खबर आ गई। असल में राम लाल को बेटे राजकमल की शादी कल जरवल थाना क्षेत्र के क्योलीपुरवा अट्टैसा गांव में तय हुई थी। 30 मई को बारात जानी थी।

बिहार में शराबियों को मिली बड़ी छूट, नीतीश सरकार ने जारी किया नया नियम

हालांकि, शादी की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। बैंडबाजा सच चुका था। मंगलवार को राजकमल बारात ले जाने वाला था। राजकमल को दूल्हे वाली पोशाक पहनाई जा रही थी। जिस वक्त को शेरवानी पहन रहा था अचानक उसे हार्ट अटैक आ गया। उसकी तबियत बिगड़ता देख घरवाले उसे अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।