शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

लड़की ने सहेली संग लिए सात-फेरे, घरवालों का हिला दिमाग

हमारे यहां शादी में कई तरह के परंपरा होते हैं और हर किसी को इसके बारे में विस्तार से नहीं मालूम होता है. शादी तय होने के बाद से ही हिंदू रीति-रिवाज में कई तरह के मान्यताएं हैं और अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह से शादियां संपन्न होती हैं. व

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 फरवरी 2023, 08:47 PM IST (16 फरवरी 2023) अपडेट: 10 अक्टूबर 2026, 11:42 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

हमारे यहां शादी में कई तरह के परंपरा होते हैं और हर किसी को इसके बारे में विस्तार से नहीं मालूम होता है. शादी तय होने के बाद से ही हिंदू रीति-रिवाज में कई तरह के मान्यताएं हैं और अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरह से शादियां संपन्न होती हैं.

वहीं, कई जगहों पर कुछ रिवाज होते हैं, जबकि कहीं पर नहीं. ऐसे में जो जिस क्षेत्र का है वो उसी तरीके के शादी को मान्यता देता है. सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे वीडियो मौजूद हैं, जिसमें रीति-रिवाजों की झलक दिखाई देती है. हालांकि, आम आदमी इन चीजों को नहीं समझ पाता. चलिए हम आपको एक वीडियो के बारे में बतलाते हैं, जोकि रीति-रिवाजों के आधार पर ही है.

जैसा कि आप सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले एक वीडियो में देख सकते हैं कि दो लड़कियां आपस में शादी कर रही हैं. एक लड़की ने तो दूल्हे का ड्रेस पहना हुआ है, जबकि दूसरी लड़की दुल्हन की ड्रेस में दिखाई दे रही है. दूल्हा बनी लड़की ने सेहरा से लेकर शेरवानी-मोजड़ी तक पहना हुआ है, जबकि दुल्हन ने साज-श्रृंगार के साथ कपड़े पहने हुए हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दूल्हा बनी लड़की का स्वागत किया जाता है और फिर जयमाला रस्म होती है. इसके बाद एक दादी अम्मा अग्नि को साक्षी मानकर दोनों को सात फेरे दिलवाती हैं. दोनों की शादी सम्पन्न हो जाती है तो अग्नि के सामने बैठ जाती हैं.

शादी पूरी होने के बाद घरवालों ने दूल्हा बनी लड़की और दुल्हन को गोद में उठा लेते हैं और फिर फोटो खिंचवाती हैं. कुछ ही सेकेंड के वीडियो को देखकर ऐसा लगता है कि दो लड़कियों ने आपस में शादी रचाई. हालांकि, वीडियो देखने वाले यूजर्स ने इसे एक रिचुअल्स बताया और कहा कि ऐसा कई शादियों में होता है जब दूल्हा अपनी दुल्हन लेने के लिए बारात लेकर जाता है तो लड़के के घर की महिलाएं ऐसा हंसी-मजाक के लिए करते हैं.