शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

अपने प्रेमी के पिता के साथ भाग गई लड़की, आशिक का रोकर हुआ बुरा हाल

पटना डेस्क: एक अजीब घटना सामने आई है। लड़का-लड़की के बीच लव अफेयर हुआ लेकिन इस अफेयर में कोई और नहीं बल्कि लड़के का पिता ही उसका प्रतिस्पर्धी बन गया। 20 साल की लड़की अपने प्रेमी के पिता के साथ भाग निकली। परिवार वालों की शिकायत पर जब पुलिस न

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
26 अप्रैल 2023, 06:35 PM IST (26 अप्रैल 2023) अपडेट: 30 सितंबर 2026, 02:28 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक अजीब घटना सामने आई है। लड़का-लड़की के बीच लव अफेयर हुआ लेकिन इस अफेयर में कोई और नहीं बल्कि लड़के का पिता ही उसका प्रतिस्पर्धी बन गया। 20 साल की लड़की अपने प्रेमी के पिता के साथ भाग निकली। परिवार वालों की शिकायत पर जब पुलिस ने जांच की तो सच्चाई जानकर सब हैरान रह गए। मंगलवार को पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी के पिता को दिल्ली से पकड़ लिया।

लुटेरी दुल्हन ने इलाके में मचाया कोहराम, शादी के 48 घंटे के अंदर ही 3 लाख के जेवर लेकर हुई फरार

मिली जानकारी के अनुसार औरैया का रहने वाला कमलेश कुमार राजमिस्त्री है। वह 2022 में अपने 22 वर्षीय बेटे के साथ चकेरी में एक निर्माणाधीन मकान में काम करने आया था। कमलेश का बेटा मजदूरी कर रहा था। कमलेश के बेटे का इलाके की लड़की से प्रेम हो गया। उसी दौरान लड़की की नजदीकियां कमलेश से बढ़ गईं। मार्च 2022 में कमलेश अपने बेटे की प्रेमिका को भगा ले गया। लड़की के लापता होने पर उसके परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया।

IAS Success Story: गांव की पहली पढ़ी-लिखी लड़की, ससुराल में हुई पिटाई तो बन गई आईएएस अफसर

बता दें, चकेरी पुलिस युवती की तलाश कर रही थी। पुलिस को सर्विलांस के माध्यम से लड़की के दिल्ली में होने की जानकारी हुई। फिर पुलिस ने लड़की को बरामद करने के साथ आरोपित कमलेश को भी पकड़ लिया। चकेरी थाना प्रभारी रत्नेश सिंह ने बताया कि लड़की मार्च 2022 से लापता थी जिसे बरामद करने के साथ आरोपित को भी पकड़ा गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।

Teachers Job: बिहार के सरकारी स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की बहाली, जानिए नए नियम

वहीं, पुलिस जब लड़की की तलाश कर रही थी तब परिजनों ने कमलेश के बेटे का भी नाम बताया, पुलिस उस तक पहुंची जब उससे पूछताछ हुई तब सच्चाई खुली। उसी ने पिता का नम्बर भी दिया। तब पुलिस आरोपित तक पहुंच सकी।