शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्र सेनानी के परिजन हुए सम्मानित

सासाराम । आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद मनाए जा रहे हैं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आरपीएफ द्वारा लगातार भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी के तहत रेलवे सुरक्षा बल पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के दिशा निर्देश पर बुधवार क

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
3 अगस्त 2022, 06:30 PM IST (3 अगस्त 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 08:11 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
सासाराम । आजादी के 75 वर्ष बीत जाने के बाद मनाए जा रहे हैं आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आरपीएफ द्वारा लगातार भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी के तहत रेलवे सुरक्षा बल पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल के दिशा निर्देश पर बुधवार को आजादी की लड़ाई में अपनी अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्र सेनानियों के परिजनों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मुक्ति ग्रुप में पहुंचे आरपीएफ डीडीयू मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा ने सभी स्वतंत्र सेनानियों के परिजनों को पुष्प कुछ देकर स्वागत किया उसके बाद उन्होंने सभी लोगों को शॉल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में सासाराम के  गौरक्षणी निवासी स्वतंत्र सेनानी स्वर्गीय कृष्णा बिहारी शर्मा की पत्नी सुदर्शना कुंवर, चेनारी प्रखंड के चेनारी निवासी स्वर्गीय बृहस्पति शुक्ला की पत्नी रामरति कुंवर,  डिहरी प्रखंड अंतर्गत न्यू सिंधौली निवासी स्वर्गीय मोतीलाल के पुत्र पप्पू गुप्ता, सासाराम बौलिया निवासी स्वतंत्र सेनानी स्वर्गीय दशरथ राम की पत्नी गिरिजा देवी एवं औरंगाबाद जिला अंतर्गत नबीनगर के सोनबरसा निवासी स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय जगदीश सिंह के पुत्र राणा सिंह शामिल थे।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे आरपीएफ डीडीयू मंडल के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा ने कहा कि आजादी में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को हमें नहीं भूलना चाहिए। खासकर जिन लोगों ने इस देश के लिए कुर्बानी दिया है उसको तो हमें अपने दिल में संजोकर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य के तरह आरपीएफ द्वारा इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करके स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाले और देश की आजादी में अपनी जान की कुर्बानी देने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है ताकि नई पीढ़ी के बच्चे भी ऐसे लोगों की कुर्बानी को याद रखें और उन्हें सम्मान दें।

रोहतास: महामारी नियंत्रण पदाधिकारी ने कर्मियों को दिए जानकारी

वही सासाराम आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार रावत ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आरपीएफ द्वारा जन जागरूकता के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें साफ सफाई के साथ-साथ पर्यावरण सुरक्षा को लेकर पौधा रोपण सहित कई कार्य शामिल है। उसी के तहत यह सम्मान समारोह किया गया है। इस अवसर पर सासाराम रेलवे स्टेशन प्रबंधक कौशल किशोर पांडे, जीआरपी थानाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार सिंह के अलावा प्रमोद रंजन तिवारी, जीसी चौधरी, नंदकिशोर, आरपीएफ के उप निरीक्षक डीइस राणावत, आरके राय, प्रभुनाथ, आर के पांडे, सुधीर सिंह, साधु शरण, दिनेश्वर राम, आरपी मिश्रा, बंसीलाल, सोनू गुप्ता, जयबीर सिंह, सुदीप दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.