शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

गोरी मैम को भाया देशी छोरा, ऑस्ट्रिया की बिरगिट ने भारत आकर प्रेमी संग रचाई शादी!

पटना डेस्क: कहते हैं प्यार करने वालों के लिए सरहदें मायने नहीं रखती हैं। ऐसे ही प्रेम कहानी सामने आई है, जो हमारे देश की है। जहां ऑस्ट्रेलिया की एक लड़की को भारतीय लड़के से प्यार हो गया और वह उससे शादी करने के लिए हिंदुस्तान आ गई।   &n

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
9 अप्रैल 2023, 08:02 PM IST (9 अप्रैल 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: कहते हैं प्यार करने वालों के लिए सरहदें मायने नहीं रखती हैं। ऐसे ही प्रेम कहानी सामने आई है, जो हमारे देश की है। जहां ऑस्ट्रेलिया की एक लड़की को भारतीय लड़के से प्यार हो गया और वह उससे शादी करने के लिए हिंदुस्तान आ गई।

OMG: शादी के मंडप से दुल्हन को जबरदस्ती लेकर भागा प्रेमी, जानिए फिर क्या हुआ

एक रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रिया के वियाना की रहने वाली बिरगिट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के रहने वाले रमेश राज के साथ हिंदू रीति-रिवाज के साथ सात फेरे लेकर शादी के बंधन में बंध गई। शादी में भारतीय संस्कृति की झलक के साथ बैंड-बाजा भी बजाया गया। शगुन सहित सभी अन्य रस्में अदा की गईं। वहीं घोड़ा नुमा बग्गी पर सवार दूल्हा सगे संबंधियों व अन्य के साथ घर से निजी पैलेस में बरात लेकर दुल्हन को लेने पहुंचा।

Dream 11 Jackpot: IPL ने किया मालामाल! बिहार का ऑटो ड्राइवर रातों रात बना करोड़पति!

वहीं, परंपरा का निर्वहन करते हुए जयमाला भी पहनाई गई। इस दौरान दुल्हन बिरगिट की माता गैवरिल जुपाक व भाई रोमन बरुंथेलर ने अपना फर्ज अदा किया। पंडित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे करवाए। इस प्रकार दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। कांगड़ा जिले के गनोह पंजाहड़ा निवासी देस राज कौंडल जून 1992 में ऑस्ट्रिया चले गए थे। इस दौरान 2003 में उन्होंने अपनी पत्नी सविता कौंडल व दोनों बेटों रमेश राज व दिनेश राज कौंडल को भी बुला लिया।

Janhvi Kapoor: जान्हवी कपूर ने ब्लैक ड्रेस में दिखाया हॉट अवतार, फैंस ने बताया ‘सस्ती Kylie Jenner’

हालांकि, उनका सारा परिवार व नव नवेली बहू ऑस्ट्रिया में सरकारी नौकरी करते हैं। देस राज कौंडल ने बताया कि उनकी बहू की ऑस्ट्रिया की सहेली ने नौकरी के दौरान बेटे रमेश राज की मुलाकात बिरगिट से करवाई। यह मुलाकात जल्दी ही दोस्ती से बदलकर एक-दूसरे से जिंदगी भर का रिश्ता बनाने तक पहुंच गई। बेटे ने अपनी माता से इस विषय पर बात की। इसके बाद पिता ने भी शादी के लिए हामी भर दी।