शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

अलौली में सरकार द्वारा संचालित कतिपय विकासात्मक कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

खगड़िया दिनांक 30.06.22 को जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने अलौली प्रखंड के अंबा ईचरुवा पंचायत में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों का विभिन्न वार्डों में निरीक्षण किया, लाभुकों एवं आमजन से बातचीत कर उनका फीडबैक प्राप्त किय

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
30 जून 2022, 05:45 PM IST (30 जून 2022) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 11:33 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
खगड़िया दिनांक 30.06.22 को जिलाधिकारी डॉक्टर आलोक रंजन घोष ने अलौली प्रखंड के अंबा ईचरुवा पंचायत में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों का विभिन्न वार्डों में निरीक्षण किया, लाभुकों एवं आमजन से बातचीत कर उनका फीडबैक प्राप्त किया एवं संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कार्यपालक अभियंता, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग श्री संतोष कुमार, अंचलाधिकारी, अलौली श्री प्रदीप कुमार एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।(अलौली में सरकार द्वारा)
जिलाधिकारी ने अंबा ईचरुवा पंचायत के वार्डों में पैदल घूमकर मुख्यमंत्री 7 निश्चय योजना अंतर्गत घर घर नल का जल योजना एवं नली-गली योजनाओं का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने जल की आपूर्ति हेतु योजना के तहत निर्मित जल मीनार एवं संचालक द्वारा भरे गए लॉग बुक का भी निरीक्षण किया। नल जल योजना के लाभों के संबंध में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनका फीडबैक प्राप्त किया। पेयजल की गुणवत्ता, ससमय जल की आपूर्ति और पेयजल के अन्य  कार्यों में उपयोग के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा ग्रामीणों से प्रश्न किए गए।
जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत निर्मित आवासों का भी निरीक्षण किया एवं लाभुकों से बातचीत कर उनका फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने इंदिरा आवास एवं प्रधानमंत्री आवास के वंचित लाभुकों से भी बातचीत की एवं उन्हें इस संबंध में पुनः आवेदन करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने आवास निर्माण हेतु विभिन्न किस्तों की प्राप्ति, आवास निर्माण में लगने वाले समय एवं गुणवत्ता के संबंध में ग्रामीणों से बातचीत कर फीडबैक लिया।
उन्होंने अंबा ईचरुआ पंचायत में अवस्थित मध्य विद्यालय कामाथान के निरीक्षण के दौरान पठन-पाठन, पुस्तकालय, कंप्यूटर शिक्षा और मिड डे मील के संचालन की स्थिति के संबंध में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से फीडबैक प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने विद्यालय में स्थित सुविधाओं यथा पेयजल,शौचालय इत्यादि का भी जांच किया। मध्य विद्यालय कामाथान को आदर्श विद्यालय घोषित किया गया है और जिलाधिकारी द्वारा प्रायः इस विद्यालय का निरीक्षण किया जाता रहा है। केमध्य विद्यालय कामाथान के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने पर्याप्त समय दिया एवं पाई गई कमियों को दूर करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने सामाजिक सुरक्षा के तहत सरकार द्वारा वृद्धजनों, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों को प्रदान किए जा रहे पेंशन के संबंध में भी स्थानीय वृद्धाओं, विधवाओं एवं दिव्यांगजनों से फीडबैक प्राप्त किया। मध्य विद्यालय कामाथान में पेंशन कैंप भी आयोजित किया गया था, जिसमें उन सयोग्य व्यक्तियों ने फॉर्म भर कर जमा किया, जिनका नाम पेंशन सूची में दर्ज नहीं था। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया एवं लोगों से इनके निर्धारित समय पर संचालन, टी एच आर के वितरण, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्राक् विद्यालय शिक्षा एवं योजनाओं का लाभ दिए जाने के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने मनरेगा के तहत निर्मित योजनाओं, ग्रामीण सड़कों का भी निरीक्षण किया एवं स्थानीय लोगों से इनके गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान जनता एवं लाभुकों से प्राप्त फीडबैक के आलोक में विभिन्न योजनाओं में पाई गई त्रुटियों को दूर करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।
आज भी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, प्रखंड विकास पदाधिकारियों एवं अंचल अधिकारियों ने भी विभिन्न पंचायतों में विकासात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया एवं स्थानीय जनता से फीडबैक प्राप्त किया। उनके द्वारा भी स्थलीय जांच के दौरान जनता एवं लाभुकों से फीडबैक प्राप्त किया गया एवं निरीक्षण प्रतिवेदन सरकार द्वारा निर्मित पोर्टल पर अपलोड किया गया।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.