शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

मैरिज ब्यूरो से घर आई थी बहू, शादी के बाद सामने आया रोंगटे खड़ी कर देने वाला मामला!

पटना डेस्क: जब भी किसी घर में शादी होती है, तो एक साथ कई खुशियां आती है। नई नवेली दुल्हन को लेकर पूरे परिवार में उत्साह बना रहता है। लेकिन जब बहू ही परेशानी की सबब बनकर आ जाए, तो आप क्या करेंगे। दरअसल आरोप है कि बहू ने लाखों रुपये के जेवर ह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
16 मई 2023, 02:24 PM IST (16 मई 2023) अपडेट: 29 सितंबर 2026, 07:42 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: जब भी किसी घर में शादी होती है, तो एक साथ कई खुशियां आती है। नई नवेली दुल्हन को लेकर पूरे परिवार में उत्साह बना रहता है। लेकिन जब बहू ही परेशानी की सबब बनकर आ जाए, तो आप क्या करेंगे। दरअसल आरोप है कि बहू ने लाखों रुपये के जेवर हड़प लिये। साथ ही बीस लाख रुपये न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।

सिरफिरे दूल्हे ने शादी के दौरान दुल्हन को स्टेज से उठा कर फेंका, लड़की की हालत गंभीर!

वहीं, मामले में अधिवक्ता की पत्नी ने सिविल लाइंस थाने में आरोपी बहू, उसके भाई और बहन-बहनोई के खिलाफ केस दर्ज कराया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आशियाना फेज-2 निवासी रजत बंसल अधिवक्ता हैं। उनकी पत्नी अंजू बंसल ने एसएसपी को शिकायत पत्र देकर बहू पर गंभीर आरोप लगाया। बताया कि उन्होंने अपने बेटे विदित बंसल की शादी मैरिज ब्यूरो के माध्यम से मल्टीनेशनल कंपनी टीसीएस में काम करने वाली शाहदरा दिल्ली के पांडव रोड भोलानाथ नगर निवासी चंचल गुप्ता से की थी।

बिहार में मटन खरीदारी के दौरान हुई खूनी झड़प, सुबह सवेरे चली गोलियां, एक युवक घायल

हालांकि, शादी बहू चंचल गुप्ता के सगे जीजा प्रशांत गुप्ता की मध्यस्थता से 22 नवंबर 2019 को रेड सफायर बैंक्वेट हॉल मुरादाबाद में हुई थी। पुत्रवधु चंचल गुप्ता पहले से शादीशुदा है। उसके मोबाइल में उसकी पहली शादी के कार्ड और सहकर्मियों द्वारा पहली शादी की बधाइयों की फोटो भी मिली। जब इस संबंध में चंचल से बात की गई तो वह भड़क गई। उसने अपने भाई आकाश गुप्ता, बहनोई प्रशांत और बहन पारुल को बुला लिया। आरोप है कि चारों ने पहले तो मामले को निपटाने के लिए दबाव बनाया। जब अंजू बंसल ने बिना तलाक के शादी को धोखा बताया तो चारों झगड़ा करने पर आमादा हो गए। इस पर अंजू बंसल ने बहू से वह गहने मांगे जो उसने अलमारी से ले लिए थे, लेकिन उसने गहने देने से इंकार कर दिया।