शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

बिहार की दुल्हन और राजस्थान के दूल्हे ने थाने में रचाई शादी, जानिए पूरा मामला

पटना डेस्क: एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी पुलिस की काफी प्रशंसा करने लगेंगे। पत्नी से लड़ाई कर घर छोड़ने और बिछड़ जाने के बाद पति को तलाश कर पुलिस ने राजस्थान से अलीगढ़ के इगलास थाने बुलाया। पत्नी को भी वहीं पर बुलाया गय

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 अप्रैल 2023, 11:27 AM IST (14 अप्रैल 2023) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 10:21 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप भी पुलिस की काफी प्रशंसा करने लगेंगे। पत्नी से लड़ाई कर घर छोड़ने और बिछड़ जाने के बाद पति को तलाश कर पुलिस ने राजस्थान से अलीगढ़ के इगलास थाने बुलाया। पत्नी को भी वहीं पर बुलाया गया। अपने पति को देख पत्नी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इसके बाद पति और पत्नी ने गिले-शिकवे मिटाए। लेकिन फिर वो हुआ जिसकी उम्मीद नहीं थी। पत्नी अपने पति के साथ दोबारा शादी करने की जिद कर बैठी।

Lok Sabha Election Update: प्रधानमंत्री पद को लेकर सीएम नीतीश कुमार ने बढ़ाया पहला कदम, JDU ने कर दिया ऐलान!

फिर पत्नी की जिद पर पति भी राजी हो गया और पुलिस ने इसमें आयोजक की भूमिका निभाई। थानेदार ने शादी के इंतजाम कराना शुरू कराए। फूल-माला से लेकर खाने-पीने तक की व्यवस्था की गई। बकायदा जयमाल कराते हुए थाने के भीतर दोनों पति-पत्नी की फिर से शादी कराई गई। थाना परिसर में हुई इस शादी के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। लोग पुलिस की इस पहल को सराहनीय बताते नजर आए।

युवक ने कुंवारा बताकर शादीशुदा महिला को लिव इन में रखा, सच पता चला तो प्रेम कहानी का हुआ द’र्दनाक अंत!

एक रिपोर्ट के अनुसार बिहार राज्य की रहने वाली एक शादीशुदा महिला खुशबू की शादी राजस्थान राज्य के जिला जोधपुर थाना शेरगढ़ इलाके के निवासी युवक भंवराराम के साथ हुई थी। शादी के कुछ महीनों बाद पत्नी खुशबू अपने पति से झगड़ा करके पति का घर छोड़कर बिछड़ गई थी। इगलास कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बिहार की एक नवविवाहित महिला खुशबू तीन दिन पूर्व भटकी हुई कस्बा में मिली थी। जिसे वनस्टॉप पर ठहराया गया था। महिला के पूछने पर उसने बताया कि वह बिहार की रहने वाली है।

Dream 11 Jackpot: IPL ने बदली चौकीदार के बेटे की किस्मत, रातों-रात ड्रीम 11 में जीता 2 करोड़ रूपये

वहीं, उसके द्वारा बताई गई जानकारी के आधार पर उसके पति का पता लगाकर उसे इगलास कोतवाली बुलाया गया। जिस पर महिला खुशबू ने कहा कि आप सबके समक्ष इसको दोबारा शादी करनी होगी। तभी वह दोबारा अपने पति के साथ जाएगी। कस्बा इंचार्ज दिनेश चंद्र ने बाजार से वरमाला, मिठाई व गिफ्ट मंगाया। जिसके बाद पति पत्नी ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। मिठाई खिलाई और दोबारा अलग न होने की कसम खाते हुए साथ चले गए।