शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

वोट डालने के चक्कर में दुल्हन ने दुल्हे को कराया घंटो इंतजार, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

पटना डेस्क: इस बार चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। शहर की एक युवती और उसके पति ने तो इस दिन को यादगार ही बना दिया। पुरानी चुंगी स्थित एक मैरिज हाल में बुधवार रात बरात आई थी। कहा जा रहा कि बृहस्पतिवार की सुब

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
13 मई 2023, 11:41 AM IST (13 मई 2023) अपडेट: 22 सितंबर 2026, 02:32 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: इस बार चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। शहर की एक युवती और उसके पति ने तो इस दिन को यादगार ही बना दिया। पुरानी चुंगी स्थित एक मैरिज हाल में बुधवार रात बरात आई थी। कहा जा रहा कि बृहस्पतिवार की सुबह युवती की डोली उठनी थी, मगर उसने घरवालों से साफ कह दिया कि मतदान के बाद ही वह ससुराल जाएगी। फिर वैसा ही हुआ। उधर, घर पहुंचने से पहले दूल्हा भी अपने मतदान केंद्र पर पहुंचा और वोट डाला।

बिहार में बाबा बागेश्वर के ड्राईवर बने मनोज तिवारी, तेजप्रताप को फोन कर चेतावनी….

वहीं, शहर के मोहल्ला नेकपुर निवासी पूर्व सभासद स्व. राजेश शर्मा की पुत्री शिल्पी दुल्हन के लिबास और हाथ में रची मेहंदी के साथ पोलिंग बूथ पर पहुंची और अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शिल्पी की शादी बदायूं जिले के कस्बा मुड़िया धुरेकी निवासी अनिल मिश्रा के बेटे आदित्य के साथ हुई है।

बता दें, बुधवार की रात उसकी बारात आई थी। शादी की सारी रस्में रात में ही पूरी हो गईं। इसके बाद विदाई की बात होने लगी। मगर शिल्पी को पता था कि निकाय चुनाव को लेकर बृहस्पतिवार को मतदान है। इसलिए उसने कह दिया कि वह तब तक ससुराल नहीं जाएगी, जब तक कि अपना वोट नहीं डाल लेगी।

OMG: शादी के तुरंत बाद ससुराल पहुंचते ही दुल्हन ने दूल्हे को छोड़ा, जानिए वजह

हालांकि, दुल्हन की मंशा जानकर उसे ससुराल वाले भी प्रभावित हो गए। उन्होंने तत्काल इसकी इजाजत भी दे दी। सुबह सात बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ, शिल्पी कार से पोलिंग बूथ पर पहुंच गई। शिल्पी ने बूथ के अंदर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद उसकी बरात रवाना हो गई। नगर पंचायत मुडिया में भी मतदान था। जब दुल्हन को लेकर दूल्हा आदित्य वहां पहुंचा तो घर जाने के बजाय वह सीधा पोलिंग बूथ पर पहुंचा और कार से उतरकर लाइन में लग गया। अपने मत का प्रयोग करने के बाद ही इस नए जोड़े ने घर में प्रवेश किया।