शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

सरकारी नौकरी वाले युवक से हुई दुल्हन की शादी, जानिए क्यों अगले दिन दूल्हा हो गया बेरोजगार?

पटना डेस्क: हमारे यहां अधिकांश घरों में बेटी की शादी के दौरान परिवार वाले चाहते हैं कि उन्हें कोई सरकारी नौकरी वाला लड़का मिल जाए तो इससे बेहतर क्या होगा। कई लोग सरकारी लड़के के चक्कर में कई पैसे भी खर्च कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आ

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 मार्च 2023, 05:54 PM IST (14 मार्च 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: हमारे यहां अधिकांश घरों में बेटी की शादी के दौरान परिवार वाले चाहते हैं कि उन्हें कोई सरकारी नौकरी वाला लड़का मिल जाए तो इससे बेहतर क्या होगा। कई लोग सरकारी लड़के के चक्कर में कई पैसे भी खर्च कर देते हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी के लिए सरकारी टीचर को बड़ी मुश्किल से ढूंढा। लेकिन जब सच्चाई का खुलासा हुआ तो सभी हैरान रह गए।

बिहार विधानसभा में मर्यादा भंग, हंगामा व गाली-गलौच के बीच शर्मसार हुआ लोकतंत्र!

दरअसल, पूरा मामला पश्चिम बंगाल के कूच बिहार का है। परिवार ने सरकारी टीचर से अपनी बेटी की शादी तय की थी।परिवार की बेटी की शादी सरकारी कर्मचारी से हो रही है। इस शादी से पूरा परिवार काफी खुश था, क्योंकि उनका वर्षों पुराना सपना पूरा हो रहा था। इसलिए शादी की तैयारियों में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रखी गई थी। लेकिन, लड़की वालों के यहां यह खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई। क्योंकि लड़के की नौकरी शादी के तुरंत बाद छूट गई।

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने अतरंगी फैशन की हदें भी तोड़ीं, देखने वालों की फटी रह गईं आंखें!

बता दें, लड़का जलपाईगुड़ी का था और वहीं पर सरकारी स्कूल में मास्टर था। यही देखकर लड़की के घरवालों ने बेटी की शादी तय की थी. दोनों पर‍िवार काफी खुश थे। बीते गुरुवार को दोनों की धूमधाम से शादी हुई थी। शुक्रवार को प्रणब अपनी पत्नी के साथ घर लौटे। मगर उसी दिन अदालत ने एक बड़ा फैसला सुनाया और 842 टीचर्स की नियुक्‍त‍ि को अवैध बताते हुए रद्द करने का आदेश दिया। जब सूची सार्वजन‍िक हुई तो उसमें प्रणब रॉय का भी नाम था। नौकरी जाने की खबर सुनते ही घर में मातम पसर गया।

बिहार में शादीशुदा युवक को प्यार करने की मिली सजा, जबरदस्ती कराई गई इस महिला से शादी!

हालांकि, लड़के की नौकरी जाने तक भी सब कुछ ठीक था। लेकिन जैसे सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हुई कि शादी के तुरंत बाद लड़के की नौकरी चली गई है, तो हर जगह हल्ला हंगामा शुरू हो गया। लड़की के सभी अरमान पानी में फिर गए और परिवार ने जो इतना खर्चा किया था, वह सभी बेकार चला गया।