शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

रोहतास: विद्यालय के आधारभूत संरचनाओं पर खर्च की जायेगी विकास कोष की राशि: डीएम

सासाराम। समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में रोहतास जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा ज़िले के उच्च(माध्यमिक) विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु ज़िले के सभी  विधायकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
11 जुलाई 2022, 05:31 PM IST (11 जुलाई 2022) अपडेट: 12 अक्टूबर 2026, 08:27 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम। समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में रोहतास जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार द्वारा ज़िले के उच्च(माध्यमिक) विद्यालयों में आधारभूत संरचनाओं के विकास हेतु ज़िले के सभी  विधायकों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के क्रम में तथा विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों के निरीक्षण के क्रम में, यह तथ्य उनके संज्ञान में आया कि ज़िले के कुल 68 माध्यमिक विद्यालयों के विकास कोष में 10 लाख से अधिक रुपये संचित हैं जिनका उपयोग करके विद्यालय की आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।(रोहतास: विद्यालय के आधारभूत)

ऐसे विद्यालय ज़िले के करगहर, काराकाट, कोचस, बिक्रमगंज, शिबसागर, डेहरी, दिनारा, तिलौथू, राजपुर, संझौली, सासाराम, सूर्यपुरा, दावथ, नासरीगंज, चेनारी, नोखा एवं अकोढ़ीगोला प्रखंड में अवस्थित हैं। उक्त विद्यालयों के विद्यालय कोष को छात्र कोष एवं विकास कोष के माध्यम से क्रमशः क्रीड़ा सामग्री, विद्युत उपकरण आदि के लिए एवं लघु मरम्मत, विद्युतीकरण, शौचालयों , पेयजल आदि के आधुनिकीकरण/विकास में  उपयोग किया जा सकता है।(रोहतास: विद्यालय के आधारभूत)

Read Also: पटना: एलएंडटी कंस्ट्रक्शन के बिल्डिंग्स एंड फैक्ट्रीज बिजनेस को हासिल हुए महत्वपूर्ण अनुबंध

जिलाधिकारी  ने कहा कि  विधायक सह अध्यक्ष, विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा प्रधानाध्यापक एवं अन्य सदस्यों से चर्चा कर, प्रधानाध्यापक के माध्यम से जिला शिक्षा पदाधिकारी को कार्ययोजना तैयार कर वर्णित टास्क को क्रियान्वित किया जा सकता है। उन्होंने प्रधानाध्यापक एवं शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वर्णित कार्य मे, विभागीय निर्देशों एवं नियमों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उक्त निधि से विद्यालयों में प्रयोगशाला एवं खेल कूद के उपकरणों का विकास किया जाएगा तथा ज़िला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा टीम बनाकर उक्त कार्यों का सतत पर्यवेक्षण किया जाएगा।(रोहतास: विद्यालय के आधारभूत)
वही बैठक में उपस्थित सभी  विधायकों ने जिलाधिकारी के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए अपने क्षेत्र के विद्यालयों के समग्र विकास में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। उक्त बैठक में  दिनारा विधायक विजय कुमार मंडल,  काराकाट विधायक अरुण सिंह, करगहर विधायक संतोष मिश्र, चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम, नोखा विधायक अनिता देवी, डेहरी विधायक फतेह बहादुर सिंह के साथ-साथ डीडीसी, रोहतास  शेखर आनंद, ज़िला शिक्षा पदाधिकारी इत्यादि उपस्थित रहे।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.