शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

हथकड़ी से हाथ निकलकर कर भागने वाले आरोपी कल्याणपुर चौक से गिरफ्तार 

समस्तीपुर/ कल्याणपुर : प्रखंड में चकमेहसी थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल समस्तीपुर से हथकड़ी से हाथ निकलकर भागने वाले थाना कांड के आरोपी सैदपुर तकिया वार्ड 8 निवासी नथुनी पासवान के पुत्र राजू पासवान को गुप्त सूचना के आधार चकमेहसी थानाध्यक्ष च

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
27 अगस्त 2022, 06:44 PM IST (27 अगस्त 2022) अपडेट: 14 अक्टूबर 2026, 08:55 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
समस्तीपुर/ कल्याणपुर : प्रखंड में चकमेहसी थाना की पुलिस ने सदर अस्पताल समस्तीपुर से हथकड़ी से हाथ निकलकर भागने वाले थाना कांड के आरोपी सैदपुर तकिया वार्ड 8 निवासी नथुनी पासवान के पुत्र राजू पासवान को गुप्त सूचना के आधार चकमेहसी थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टुडू ने शनिवार की अपराह्न गिरफ्तार करने की बात बताई है वहीं दूसरी ओर इसी कांड के मध्य निषेध के दूसरे आरोपी सैदपुर निवासी रामचंद्र पासवान के पुत्र सूरज कुमार उर्फ भूला को चकमेहसी पुलिस ने गिरफ्तार किया।(हथकड़ी से हाथ निकलकर)

रोहतास : चाचा-भतीजे की सरकार बनते जंगल शुरू – डॉ. मनीष 

 भिन्न-भिन्न कांडों में दोनों थाना से पांच प्राथमिकी आरोपियों को जेल:-
कल्याणपुर प्रखंड में चकमेहसी थाना की पुलिस ने भिन्न-भिन्न नामजद प्राथमिकी कांडों के प्राथमिक आरोपी को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेजा। चकमेहसी थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टूडू ने गुप्त सूचना के आधार पर घोंघराहा में छापेमारी कर थाना कांड 128/22 के आरोपी स्वर्गीय राम आशीष साह के पुत्र लक्ष्मी साह को जेल भेजा।वहीं दूसरी ओर कल्याणपुर थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने भिन्न-भिन्न गांव में छापेमारी कर 4 को जेल भेजा। जेल भेजे जाने वाले आरोपी में मवेशी चोर पटना जिला के चितकोहरा निवासी सिवन राम के पुत्र संतोष कुमार व भूगल नट के पुत्र देव नट,वहीं थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के स्वर्गीय बहादुर साहनी के पुत्र गुड्डू कुमार सहनी व लदौरा गांव के स्वर्गीय मुनेश्वर सहनी के पुत्र शिव कुमार सहनी को मद्य निषेध अधिनियम के तहत जेल भेजा। ज्ञात हो कि शिव कुमार साहनी के घर से पुलिस ने 2 लीटर देसी शराब बरामद की थी। उक्त आशय की जानकारी थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने दी।
हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें