शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

आधी रात को निरीक्षण करने PMCH पहुंचे तेजस्वी यादव, मच गई हड़कंप

बिहार के उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव देर रात पटना के पीएमसीएच, गर्दनीबाग और गार्डिनर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बहुत सारी गड़बड़ी नजर आई। वहीं मरीजों और परिजनों ने शिकायत की कि उन्हें अस्

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
7 सितंबर 2022, 12:29 PM IST (7 सितंबर 2022) अपडेट: 1 अक्टूबर 2026, 03:41 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

बिहार के उपमुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव देर रात पटना के पीएमसीएच, गर्दनीबाग और गार्डिनर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान अस्पताल में बहुत सारी गड़बड़ी नजर आई। वहीं मरीजों और परिजनों ने शिकायत की कि उन्हें अस्पताल से जरूरी चीजें और दवाएं नहीं मिलती है। किसी चीज की जरूरत पड़ती है तो बाहर से लाने को डॉक्टर बोलते हैं।

नई सरकार गठन के बाद तेजस्वी यादव पहली बार अस्पतालों के निरीक्षण करने के लिए निकले थे इस दौरान कई कर्मचारी और वरिष्ठ डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं रहे। जिस पर तेजस्वी यादव ने नाराजगी जताते हुए सख्त एक्शन लेने की बात कही। साथी साथ कहा कि यह गंभीर बात है कि सरकारी अस्पताल में डॉक्टर एवं अन्य कर्मचारी मौजूद नहीं है। जो की होनी चाहिए।

देवकुंड गौशाला बना गोवंशो का कब्रिस्तान, सैकड़ों ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

तेजस्वी यादव ने पीएमसीएच के टाटा वार्ड की स्थिति को देखते हुए बहुत नाराज हुए। इसके साथ न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल और गर्दनीबाग की अस्पताल की भी निरीक्षण किए। वहीं स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें कई तरह से शिकायतें मिल रही थी इसके आधार पर निरीक्षण करने पहुंचे थे। जो कि अस्पताल में कमी नजर आई। साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग लापरवाही बरत रहे हैं उन पर एक्शन जरूर लिया जाएगा।

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.