शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

Success Story: पंक्चर लगाने वाला बना IAS ऑफिसर, कभी किताबें उधार लेकर की थी UPSC की तैयारी

Success Story: सालों की तैयारी के बाद, हर साल लाखों उम्मीदवार यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में बैठते हैं। लेकिन, केवल कुछ उम्मीदवार ही इस परीक्षा को पास कर पाते हैं. कई उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिनके पास परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी संसाधन

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
22 जून 2023, 02:11 PM IST (22 जून 2023) अपडेट: 15 अक्टूबर 2026, 10:02 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Success Story: सालों की तैयारी के बाद, हर साल लाखों उम्मीदवार यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में बैठते हैं। लेकिन, केवल कुछ उम्मीदवार ही इस परीक्षा को पास कर पाते हैं. कई उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिनके पास परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी संसाधन भी नहीं होते, लेकिन वे बेहद गरीबी का सामना करने के बावजूद इस परीक्षा को पास कर आईएएस ऑफिसर बन जाते हैं.

बिहार: बजरंगी की हो गई नैना खातून, प्रेमी युगल ने कोर्ट में रचाई शादी

आज हम आपको एक ऐसे ही आईएएस ऑफिसर वरुण बरनवाल के बारे में बताएंगे, जिन्होंने बेहद कम उम्र में ही अपने पिता को खो दिया था, जिसके बाद उनका स्कूल छूट गया और उन्हें साइकिल का पंक्चर लगा कर अपना और अपने घर का गुजारा करना पड़ा. हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी साल 2016 की यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 32वीं रैंक हालिक कर आईएएस ऑफिसर बन गए.

बिहार में शादी और पार्टियों पर लगेगा टैक्स, जानिए किन चीजों पर पैनी नजर रखेंगे CGST अधिकारी

बता दें, आईएएस अधिकारी वरुण बरनवाल महाराष्ट्र के पालघर जिले के छोटे से गांव बोइसर के रहने वाले हैं. वह हमेशा से एक डॉक्टर बनना चाहते थे. वरुण के पिता एक साइकिल मैकेनिक के रूप में काम करते थे और उनकी साइकिल ठीक करने की एक छोटी सी दुकान थी. उनके पिता ने चाहते थे कि उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा मिले.

वरुण के परिवार की आय का एकमात्र स्रोत उनके पिता की दुकान थी. अपने पिता के निधन के बाद, वरुण ने दुकान चलाने और अपने परिवार की देखभाल करने का निर्णय लिया. इन सबके बावजूद वरुण बरनवाल ने 10वीं की परीक्षा में अकादमिक उत्कृष्टता हासिल की थी।

Success Story: अंजू शर्मा 10वीं और 12वीं में हुई थी फेल, फिर पहले प्रयास में बनी IAS ऑफिसर

वहीं, वरुण ने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अपनी रुचि को आगे बढ़ाने का फैसला किया, इसलिए उन्होंने मेडिकल स्कूल में दाखिला लेने की सोची. हालांकि, मेडिकल डिग्री के लिए उन्हें काफी बड़ी रकम चुकानी पड़ती, इसलिए उन्होंने इसके बजाय इंजीनियरिंग पर ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया. वरुण को एमआईटी कॉलेज पुणे में एडमिशन मिल गया. उन्होंने अपने इंजीनियरिंग करियर के शुरुआती कार्यकाल के दौरान स्कूल से छात्रवृत्ति हासिल करने के लिए बहुत प्रयास किए. वह स्कूल छात्रवृत्ति की सहायता से अपना इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम पूरा करने में सक्षम भी रहे।