शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  

Success Story: 60 किमी की दूरी पर था कॉलेज, इंटर में शुरू की UPSC की तैयारी, बने यंगेस्ट IAS ऑफिसर

Success Story: कुछ बच्चे अपने जिंदगी में लक्ष्य को लेकर बहुत स्पष्ट होते हैं। उन्हें स्कूल के दिनों से ही पता होता है कि वह भविष्य में क्या करना चाहते हैं। सुचितर शर्मा भी उन्हीं युवाओं में से एक हैं. उन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा खत्म होते

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
19 मई 2023, 05:22 PM IST (19 मई 2023) अपडेट: 19 सितंबर 2026, 09:45 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

Success Story: कुछ बच्चे अपने जिंदगी में लक्ष्य को लेकर बहुत स्पष्ट होते हैं। उन्हें स्कूल के दिनों से ही पता होता है कि वह भविष्य में क्या करना चाहते हैं। सुचितर शर्मा भी उन्हीं युवाओं में से एक हैं. उन्होंने 12वीं बोर्ड परीक्षा खत्म होते ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी थी।

डीएम के ड्राइवर ने रचा इतिहास: जानिए IAS ऑफिसर की संघर्ष और प्रेरणा से भरी सफलता की ये कहानी

एक रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ 22 साल की उम्र में यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा पास कर ली थी. वह अपने पहले ही प्रयास में यंगेस्ट आईएएस ऑफिसर बन गए थे। सुचितर ने 12वीं की पढ़ाई के दौरान ही सिविल सर्विस में करियर बनाने का सपना देखा था। शर्मा ने 12वीं तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल रतनूचक से की थी. 12वीं की परीक्षा पास करते ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का मन बना लिया था।

IAS Success Story: गांव की पहली पढ़ी-लिखी लड़की, ससुराल में हुई पिटाई तो बन गई आईएएस अफसर

हालांकि, उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई जीजीएम साइंस कॉलेज से की थी। कॉलेज के लिए वह रोजाना 50 से 60 किमी तक का सफर तय करते थे। कॉलेज के बाद वह यूपीएससी कोचिंग जाते थे। 2020 में जब पूरी दुनिया कोरोना वायरस संक्रमण के प्रकोप से जूझ रही थी, तब सुचितर अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए डबल मेहनत कर रहे थे। 2020 के लॉकडाउन में उन्हें पढ़ाई के लिए एक्सट्रा समय मिल गया था। उन्होंने उस समय का पूरा सदुपयोग किया और सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) की तैयारी में जुटे रहे।