शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

स्टेज पर खड़े होकर गुस्सैल दुल्हन ने दूल्हे पर उतारा गुस्सा, विडियो हुआ वायरल

पटना डेस्क: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन से जुड़े क्यूट मोमेंट वाले वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं. लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर पब्लिक सोच में पड़ गई हैं। क्योंकि, इसमें दुल्हन अपना ऐसा गुस्सैल रूप दिखाती है जिससे दूल्हा ह

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
29 जून 2023, 07:42 PM IST (29 जून 2023) अपडेट: 10 अक्टूबर 2026, 02:53 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना डेस्क: सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन से जुड़े क्यूट मोमेंट वाले वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं. लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर पब्लिक सोच में पड़ गई हैं। क्योंकि, इसमें दुल्हन अपना ऐसा गुस्सैल रूप दिखाती है जिससे दूल्हा ही नहीं बल्कि वहां मौजूद नाते-रिश्तेदार भी शॉक्ड रह जाते हैं. हुआ यूं कि दूल्हा मिठाई खाने से इनकार कर देता है. यह बात दुल्हन को इतनी नागवार गुजरी कि उसने रसगुल्ला छीनकर मेहमानों की ओर फेंक दिया. गुस्सैल दुल्हन का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है.

बिहार: चाउमिन वाले के प्यार में पागल हुई पत्नी, बंदिशें लगी तो उठाया खौफनाक कदम

इसी के साथ इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में आप दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े देख सकते हैं. दोनों ने वरमाला पहनी हुई है, मतलब वीडियो जयमाला रस्म के बाद का है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन, दूल्हे को रसगुल्ला खिलाने के लिए हाथ मुंह तक ले जाती है लेकिन लड़का मिठाई खाने से इनकार कर देता है. इसके बाद तो जैसे दुल्हन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता है. जब दूल्हे की मिठाई खिलाने की बारी आती है, तो भड़की दुल्हन रसगुल्ला छीन कर उसे सामने पब्लिक के ऊपर फेंक देती है. इसके बाद जो कुछ भी दूल्हा ऑफर करता है, उसे भी मेहमानों के ऊपर फेंक देती है.

बिहार में फिर हुआ पकड़ौआ विवाह, प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था प्रेमी, ग्रामीणों ने करवाई शादी

वीडियो को ट्विटर पर @gharkekalesh नाम हैंडल से शेयर किया गया है. यूजर ने लिखा है, दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर खड़े थे और फिर जो हुआ. एक दिन पहले अपलोड हुए वीडियो को अब तक 1 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि नई दुल्हन के बर्ताव को देखकर ढेरों लोगों ने कमेंट किया है.एक यूजर ने कमेंट किया है, ये तो शादी से पहले ही डिवोर्स हो गया. वहीं, दूसरे का कहना है, ये शादी जरूर लड़की की इच्छा के विरुद्ध हो रही होगी. इसलिए वो इतनी भड़की हुई है. एक अन्य यूजर का कहना है कि पानी उसके मुंह पर फेंकना चाहिए था.