शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

सामाजिक कार्यकर्ता आलोक आजाद बने साफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के प्रदेश उपाध्यक्ष

पटना: बिहार में उभरते सॉफ्ट टेनिस खेल को और विकसित करने के उद्देश्य से पटना के सामाजिक कार्यकर्ता आलोक आजाद को सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया हैं. संघ के महासचिव धर्मवीर कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि स

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
15 मई 2022, 04:53 PM IST (15 मई 2022) अपडेट: 2 अक्टूबर 2026, 03:02 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

पटना: बिहार में उभरते सॉफ्ट टेनिस खेल को और विकसित करने के उद्देश्य से पटना के सामाजिक कार्यकर्ता आलोक आजाद को सॉफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया हैं. संघ के महासचिव धर्मवीर कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सॉफ टेनिस आज बिहार में अपनी पहचान बना चुकी है. हमारे राज्य के बच्चे अन्य राज्यों में मेडल जीत कर बिहार का नाम रौशन कर रहें हैं. उन्होंने बताया कि इस खेल को बिहार के सभी जिलों तक पहुंचना मुख्य मकसद है. इस उद्देश्य से संघ का विस्तार के साथ साथ खेल प्रेमी को संघ से जोड़ना अहम है. इसी को लेकर आलोक आजाद को संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. उन्होंने कहा कि आलोक आजाद के जुड़ने से हमे उम्मीद है की हमारी संघ को और मजबूती मिलेगी और खेल का विकास होगा.

Read Also: पहली बार भारत ने जीता थॉमस कप का खिताब, फाइनल में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को हराया
वही इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता आलोक आजाद ने कहा की हमारा पहला लक्ष्य साफ्ट टेनिस के जूनियर तथा सीनियर खिलाड़ियों के लिए खेलने की बेहतर व्यवस्था तैयार करना होगा और उन्हें सर्वश्रेष्ठ सुविधाएं मुहैया कराना होगा. हमलोग सरकार, सामाजिक शुभचिंतकों और कॉरपेरेट्स की मदद लेंगे ताकि बिहार के युवा खिलाड़ियों के लिए साफ्ट टेनिस अकादमी की स्थापना हो सके ताकी खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और साफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के साफ्ट टेनिस में बिहार को अव्वल बनाने की मुहीम को जल्दी से जल्दी पूरा कर सकें. इस दौरान आलोक आजाद ने उपस्थित अतिथियों को संबोधित करते हुए कहा कि नई जिम्मेदारी और जवाबदारी उन्हें दी गई है. मैं आप सभी के विश्वास पर खरा उतरने के लिए बेहतर सहयोग करुंगा.
आलोक आजाद ने साफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार को दूरदर्शी बताते हुए कहा कि इनके समय में बिहार में साफ्ट टेनिस ने बड़ा मुकाम हासिल किया है. हमसभी मिलकर खिलाड़ियों तथा खेल के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. साथ ही आलोक आजाद ने कहा कि मुझे जिम्मेदारी दी है, इसके लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ खिलाड़ियों से हर समय मार्गदर्शन करने का अनुरोध किया ताकी हमलोग बेहतर कर सके.
इस दौरान साफ्ट टेनिस एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव धर्मवीर कुमार, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रवि मेहता, प्रिंस कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता आदि मेहता सहित साफ्टबाल टेनिस आफ बिहार के पदाधिकारियों तथा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ीयों ने आलोक आजाद को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर बधाई दिया.

हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें.