शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  
खेल ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में 30 सितंबर से जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता, 27 तक होगा निबंधन

बेगूसराय में 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता आयोजित होगी। सरकारी और निजी विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राएं 22 खेलों में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता के लिए निःशुल्क निबंधन की अंतिम तिथि 27 सितंबर है।

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
25 सितंबर 2026, 07:04 PM IST (25 सितंबर 2026) अपडेट: 9 अक्टूबर 2026, 10:06 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook
मीडिया दर्शन/बेगूसराय: बिहार राज्य खेल प्राधिकरण और जिला प्रशासन के तत्वावधान में बेगूसराय में 30 सितंबर से 4 अक्टूबर तक जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में कारगिल विजय सभा भवन में बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, नगर आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का आयोजन खेल भवन, गांधी स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम, बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप और बीपी उच्च विद्यालय में किया जाएगा।

प्रतियोगिता में सरकारी और निजी विद्यालयों के कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राएं हिस्सा ले सकेंगे। खिलाड़ियों के लिए अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं।

इन आयु वर्गों में एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, शतरंज, क्रिकेट, हॉकी समेत कुल 22 खेलों का आयोजन किया जाएगा।

27 सितंबर तक होगा निःशुल्क निबंधन

प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का निबंधन पूरी तरह निःशुल्क होगा। निबंधन की अंतिम तिथि 27 सितंबर निर्धारित की गई है।

विद्यालय प्रधान को खिलाड़ियों की सूची के साथ योग्यता प्रमाण पत्र की तीन प्रतियां, फोटो, आधार कार्ड, पिछले वर्ष का अंक पत्र और जन्म प्रमाण पत्र खेल भवन स्थित जिला खेल कार्यालय में जमा करना होगा।

जिला प्रशासन की ओर से विद्यालयों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर खिलाड़ियों का निबंधन कराने और आवश्यक दस्तावेज जमा करने की अपील की गई है।