शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   रामगढ़ में होमगार्ड अभ्यर्थियों की ट्रायल दौड़ जारी, विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे युवा   •   देव में कबाड़खानों के संचालन पर सवाल, लाइसेंस और एनओसी को लेकर उठे सवाल   •   आरा में मॉर्निंग वॉक पर रिटायर कस्टम अधिकारी की हत्या, एक आरोपी हिरासत में   •  
देश राजनीति ब्रेकिंग न्यूज़

चुनाव आयोग पर सवाल उठाने को लेकर कांग्रेस पर बरसीं स्मृति ईरानी

M
Media Darshan संवाददाता, Media Darshan
29 सितंबर 2026, 10:20 PM IST (29 सितंबर 2026) अपडेट: 11 अक्टूबर 2026, 03:59 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

नई दिल्ली, 29 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर चुनाव आयोग और संवैधानिक संस्थाओं को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया।

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस अपनी चुनावी हार की समीक्षा करने के बजाय चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है। उन्होंने पूछा कि यदि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर कांग्रेस को आपत्ति है तो क्या वह हिमाचल प्रदेश, पंजाब, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में भी आयोग की भूमिका पर सवाल उठा रही है।

उन्होंने मतदाता सूची में मृत व्यक्तियों और डुप्लीकेट मतदाताओं के नामों को लेकर कांग्रेस के रुख पर भी सवाल उठाया। ईरानी के मुताबिक, चुनाव आयोग ने 13 करोड़ 30 लाख नामों से जुड़े मामलों पर स्पष्टीकरण दिया है और सत्यापन की प्रक्रिया के तहत बूथ लेवल अधिकारी (BLO) संबंधित दस्तावेज एकत्र कर जांच करेंगे।

भाजपा नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2019 में भी विपक्ष से राजनीतिक हमले करने, लेकिन लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को निशाना नहीं बनाने की अपील की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का मौजूदा रुख लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर अविश्वास पैदा करने वाला है।

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के इतिहास का उल्लेख करते हुए उसके गठन और ब्रिटिश शासन के संदर्भ में भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आज जिस तरह चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है, वह उसके ऐतिहासिक संदर्भों से विरोधाभासी है।

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने अपने स्तर पर लगाए गए आरोपों पर तथ्यात्मक जवाब दिया है। इसके बावजूद कांग्रेस द्वारा बार-बार सवाल उठाए जाने से राजनीतिक विवाद जारी है।