शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

सीतामढ़ी के अयाज की गाजियाबाद में गला रेतकर नृशंस हत्या

रोजी रोटी की तलाश में राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद की ट्रॉनिका सिटी में पिछले 17 सालों से पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे सीतामढ़ी के अयाज की रात में सोते समय गला रेतकर नृशंसतापूर्वक हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस न

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
14 नवंबर 2022, 06:59 AM IST (14 नवंबर 2022) अपडेट: 16 अक्टूबर 2026, 07:33 PM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

रोजी रोटी की तलाश में राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद की ट्रॉनिका सिटी में पिछले 17 सालों से पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे सीतामढ़ी के अयाज की रात में सोते समय गला रेतकर नृशंसतापूर्वक हत्या कर दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है और उनसे सघन पूछताछ की जा रही है लेकिन अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस तमाम एंगल से मामले की जांच कर रही है और पूरे मामले का यथाशीघ्र खुलासा करने और मृतक के परिजनों को इंसाफ दिलाने का प्रयास कर रही है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में तैनात पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) इराज राजा ने पूरे मामले के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि एक शख्स का उसके घर से शव बरामद किया गया है। उसकी हत्या गला रेत कर की गई है। मृतक की पहचान अयाज़ (35) के रूप में की गई है जो बिहार के सीतामढ़ी का मूल निवासी है, लेकिन ट्रॉनिका सिटी थाना अंतर्गत खुशहाल कॉलोनी में 2005 से अपनी पत्नी सजरा और तीन बच्चों के साथ रहता था। उन्होंने बताया, शुक्रवार की रात अयाज़ बाहरी कमरे में अकेला सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी और तीन बच्चे भीतर के कमरे में सो रहे थे। शुक्रवार व शनिवार की दरमियानी रात करीब तीन बजे उसके पड़ोसियों ने अयाज़ की चीख सुनी और तुरंत उसके भाई नियाज़ को सूचित किया जो उसके मकान के पास रहता है। नियाज़ ने पुलिस को बताया कि वह करीब साढ़े तीन बजे घटनास्थल पर पहुंचा और कम से कम 25 मिनट तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उसने दावा किया कि कुछ देर बाद उसने एक व्यक्ति को अयाज़ के मकान की छत से कूदकर भागते हुए देखा और जब उसने मकान में प्रवेश किया तो उसने अपने भाई को खून से लथपथ बिस्तर पर पड़ा देखा। अयाज़ की पत्नी सजरा का दावा है कि उसने अपने पति की चीख नहीं सुनी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।(सीतामढ़ी के अयाज की)