शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2026 राँची 29°C
ब्रेकिंग न्यूज़
वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •   वीनू मांकड़ ट्रॉफी: बिहार U19 ने हरियाणा को 19 रन से हराया, अनमोल ने बनाए 184 रन   •   मसौढ़ी में गरजे अनंत सिंह, बोले- ‘अहंकारी का घमंड इस बार टूटेगा’   •   मसौढ़ी में दुर्गापूजा को लेकर शांति समिति की बैठक, पटना पुलिस अलर्ट   •   मेघालय में पर्यटन को बढ़ावा, मोटरकारवां योजना से उद्यमियों को मौका   •   भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर जल्द फैसला संभव   •   बिहार में उद्योग को बढ़ावा, मुजफ्फरपुर में लेदर पार्क शुरू   •  

सासाराम के शुभम ने अंतरराष्ट्रीय सिस्टोबॉल में जीता स्वर्ण पदक

सासाराम: रोहतास जिले के सासाराम प्रखंड के तेतरी गांव निवासी शुभम ने अंतरराष्ट्रीय सिस्टोबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। दुबई में आयोजित चौथे सिस्टोबॉल इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते

S
satyam kumar sinha संवाददाता, Media Darshan
20 फरवरी 2026, 12:51 PM IST (20 फरवरी 2026) अपडेट: 29 सितंबर 2026, 10:18 AM IST
शेयर करें:
WhatsApp X (Twitter) Facebook

सासाराम: रोहतास जिले के सासाराम प्रखंड के तेतरी गांव निवासी शुभम ने अंतरराष्ट्रीय सिस्टोबॉल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और राज्य का नाम रोशन किया है। दुबई में आयोजित चौथे सिस्टोबॉल इंटरनेशनल मैच में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शुभम ने शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, शुभम भारतीय टीम की ओर से खेलने के लिए दुबई गए थे। मैच के दौरान उन्होंने बेहतरीन खेल कौशल, अनुशासन और समर्पण का परिचय दिया। उनकी इस ऐतिहासिक जीत से न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे रोहतास जिले में गर्व का माहौल है।

झारखंड सिस्टोबॉल संघ के अध्यक्ष अवनीश यादव और सचिव राशिद अंसारी ने बताया कि शुभम को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया था, जहां उन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से स्वर्ण पदक हासिल किया। खेल प्रेमियों और विभिन्न संगठनों ने शुभम को इस सफलता पर बधाई दी है।

शुभम की इस उपलब्धि को खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति उत्साह बढ़ेगा। विशेष रूप से ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं के लिए यह प्रेरणा का स्रोत है।

शुभम ने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता, कोच और टीम के सहयोगियों को दिया है। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य आगे भी देश के लिए पदक जीतना है। शुभम की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी बड़े शहर की मोहताज नहीं होती।

लखनऊ में योगी-भागवत मुलाकात से सियासी चर्चा तेज, डिप्टी सीएम से भी अलग-अलग बैठक

SUBSCRIBE OUR CHANNEL :- MEDIA DARSHAN